मौसम बदलने और प्रदूषण के कारण बालों में डैंड्रफ की समस्या होना आम बात है। कई बार यह डैंड्रफ इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इससे शर्मिंदगी महसूस होने होने लगती है। ऐसे में कुछ लोग महंगे से महंगे एंटी-डैंड्रफ शैंपू और पार्लर के महंगे हेयर स्पा ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे जेब खर्च भी बढ़ने लगता है। दरअसल, डैंड्रफ की मुख्य वजह स्कैल्प पर जमी गंदगी, डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त तेल होता है। इसे साफ करने के लिए स्कैल्प स्क्रब करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी पार्लर के महंगे खर्चों से बचना चाहती हैं, तो रसोई में रखी सिर्फ 3 नेचुरल चीजों से एक असरदार स्कैल्प स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

3 नेचुरल चीजों से बनाएं स्कैल्प स्क्रब 

इस होममेड एंटी-डैंड्रफ स्क्रब को बनाने के लिए आपको नीचे बताई गई इन सामग्रियों की जरूरत होगी -

स्कैल्प स्क्रब बनाने के लिए सामग्री

स्कैल्प पर जमे डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में नारियल तेल और नींबू का रस बेहद असरदार होता है। ऐसे में आप भी इन चीजों का इस्तेमाल कर स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

  • 2 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • एक बड़ा चम्मच नारियल का तेल
  • आधा चम्मच नींबू का रस

होममेड एंटी-डैंड्रफ स्क्रब बनाने का तरीका

घर पर कम खर्च में असरदार स्कैल्प स्क्रब बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए नीचे बताएं गए स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी में 2 चम्मच पिसी हुई चीनी लें।
  • इसमें 1 बड़ा चम्मच शुद्ध नारियल का तेल मिलाएं।
  • अब इसमें आधा चम्मच ताजा नींबू का रस डालें।
  • तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • ध्यान रखें कि चीनी पूरी तरह घुली नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आप इसे बनाने के तुरंत बाद इस्तेमाल कर लें. इसे बनाकर देर तक न रखें। 

इस्तेमाल करने का सही तरीका

इस नेचुरल स्क्रब को इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले अपने बालों को थोड़ा गीला कर लें और छोटे-छोटे सेक्शन में बांट लें। अब स्क्रब को उंगलियों की मदद से सीधे स्कैल्प पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से 3 से 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में स्कैल्प की मालिश करें। मालिश के बाद 5-7 मिनट के लिए बालों में इसे लगा रहने दें। समय पूरा होने के बाद आप माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैंपू और गुनगुने पानी से बालों को धो लें।

इस्तेमाल के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

इस स्क्रब का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। हफ्ते में केवल 1 बार ही इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। बहुत ज्यादा एक्सफोलिएशन से स्कैल्प रूखी हो सकती है। अगर आपके सिर में कोई घाव, कट या बहुत ज्यादा जलन हो, तो नींबू का इस्तेमाल करने से बचें।  

यह भी पढ़ें- रूखे हाथों को मिलेगा मखमली निखार, ऑलिव ऑयल से बनाएं नेचुरल स्क्रब

डैंड्रफ से छुटकारा पाने ले लिए और बालों को चमकदार बनाने के लिए आप भी इस खास स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific