हर मह‍िला चाहती है क‍ि उसका चेहरा चांद सा चमकता हुआ नजर आए। इसके ल‍िए मह‍िलाएं क्‍या कुछ नहीं करती हैं। कभी बाजार से महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करती हैं, ताे घरेलू नुस्‍खे आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप घरेलू नुस्‍खों को ही प्राथम‍िकता देती हैं, तो गुड़हल का फूल आपके काफी काम आ सकता है।

आजकल गुड़हल के फूल का इस्‍तेमाल मह‍िलाएं चेहरे की रंगत न‍िखारने के ल‍िए कर रही हैं। इसके फूल के साथ चंदन पाउडर, अनार का पाउडर और गुलाब जल मिलाकर फेस पैक आप बना सकती हैं। हम आपको इस फेस पैक को बनाने और इस्‍तेमाल करने का तरीका बता रहे हैं।

image credit- magnific

गुड़हल के फूल के साथ मिलाएं ये 3 चीजें

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने बताया क‍ि इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको स‍ाधारण सी चीजों की जरूरत होगी। जैसे-

  • गुड़हल का फूल
  • चंदन पाउडर
  • अनार का पाउडर
  • गुलाब जल

कैसे बनाएं गुड़हल का फेस पैक?

गुड़हल के फूल से फेस पैक बनाने के ल‍िए आपको सबसे पहले गुड़हल के फूल को अच्छी तरह साफ करना होगा। इसके बाद फूल की पंखुड़ियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब एक साफ कटोरी में यह पेस्ट निकालें। इसमें चंदन पाउडर और अनार का पाउडर मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा गुलाब जल डालते हुए सभी चीजों को अच्छी तरह म‍िक्‍स कर लें। बस ध्यान रखें कि मिश्रण न बहुत पतला हो और न ही इतना गाढ़ा कि चेहरे पर लग ही न पाए। आपका फेस पैक तैयार है।

चेहरे पर कैसे लगाएं यह फेस पैक?

गुड़हल के फूल का फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें, ताकि धूल और गंदगी साफ हो जाए। अब इस पैक को चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। इसे आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें।

  • इसे लगाते समय त्वचा को जोर से न रगड़ें।
  • सूखने पर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें।
  • इसके बाद अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगा लें।

इसे आप हफ्ते में एक या दो बार ही लगाएं। अगर न‍ियम‍ित रूप से इसका इस्‍तेमाल करेंगी तो आपकी त्‍वचा को कुदरती न‍िखार म‍िल सकता है।

image credit- magnific

पहली बार लगा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

घर पर बना फेस पैक होने का मतलब यह नहीं है कि वह हर तरह की स्किन को सूट करेगा। इसलिए इसे लगाने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखें। जैसे-

  • ब‍िना पैच टेस्‍ट क‍िए इसे चेहरे पर न लगाएं।
  • अगर खुजली, जलन या रेडनेस हो, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • चेहरे पर कट या घाव हो, तो पैक लगाने से बचें।
  • आंखों के आसपास इसे न लगाएं।
  • हमेशा फ्रेश पैक ही इस्तेमाल करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI