Glass Hair Tips: त्योहार के सीजन में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है, फिर चाहे वह स्किन की बात हो, या बालों की। अगर आप भी इस त्योहार के सीजन में अपने ड्राई बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो हम आपके लिए एक छोटा सा होममेड DIY पैक लेकर आए हैं, जिसके इस्तेमाल से बाल शाइनी और घने बन सकते हैं।

यह एक बहुत आसान सा पैक है, जिसे बस हफ्ते में एक बार लगाने से ही आपको काफी फर्क दिखने लगेगा। खास बात यह है कि इसे बनाना काफी आसान है और इसके लिए किसी महंगे सैलून ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है।

होममेड ग्लास हेयर पैक

इस पैक को बनाने की जानकारी बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है। वह हर शनिवार को हेयर और फिटनेस से जुड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं। यह पैक किचन में मौजूद चीजों से आसानी से बनाया जा सकता है।

सामाग्री

इस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ 4 आसान चीजें चाहिए और वह अक्सर किचन में मौजूद होती हैं।

  • रात भर भिगोए हुए मेथी के बीज- 2 बड़े चम्मच
  • अंडा-1
  • ताजा एलोवेरा जेल- 2 बड़े चम्मच
  • दही-1 बड़ा चम्मच

image credit magnific

कैसे बनाएं और लगाएं ये पैक?

इस पैक को बनाने का तरीका काफी आसान है। आइए जानते हैं बनाने और लगाने का तरीका।

  • सबसे पहले मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो दें।
  • सुबह भीगे हुए मेथी के बीजों को मिक्सी में डालें और उसमें ताजा एलोवेरा जेल, एक अंडा और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • ध्यान रहे पेस्ट में गुठलियां न रहें। एक दम महीन होना चाहिए।
  • फिर इस पैक को अपने स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं।
  • लगाने के बाद हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें और फिर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।

image credit- magnific

क्यों है ये कॉम्बिनेशन इतना असरदार?

इस पैक में इस्तेमाल हुईं सभी चीजें काफी फायदेमंद है। यह एक अच्छा कॉम्बिनेशन है।

  • मेथी बालों को जड़ से मजबूत बनाती है और हेयर फॉल कम करने में मदद करती है।
  • अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को रिपेयर करता है और नेचुरल शाइन देता है।
  • एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और ड्राईनेस को खत्म करता है।
  • दही बालों को डीप कंडीशनिंग देकर उन्हें सिल्की और सॉफ्ट बनाता है।

क्या DIY हेयर मास्क हर तरह के बालों के लिए सही है?

हां यह DIY हेयर मास्क सभी बालों के लिए अच्छा है। इसे लगाने से आपके बाल काफी स्मूद हो जाएंगे, लेकिन ध्यान रहे कि अगर आपको किसी तरह की एलर्जी हो, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।