चेहरे की खूबसूरती के लिए हमारे लिप सबसे अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल या डिहाइड्रेशन के कारण अक्सर ये अपनी नेचुरल नमी खो देते हैं। इसके अलावा कई बार होंठों पर जिद्दी कालापन या डार्क स्पॉट्स जमा हो जाते हैं, जो पूरे चेहरे की रंगत को फीका कर देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और महंगे या केमिकल वाले लिप बाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, तो चुकंदर इसका सबसे बेस्ट और 100% नेचुरल इलाज है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर बना जादुई चुकंदर लिप मास्क सिर्फ कैसे बनाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

होंठों के लिए क्यों फायदेमंद है चुकंदर?

चुकंदर में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो होंठों की डैमेज हो चुकी स्किन सेल्स को गहराई से रिपेयर करते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से होंठों का रूखापन खत्म होता है 

इस जादुई लिप मास्क को बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले एक छोटे टुकड़े चुकंदर को कद्दूकस करके उसका एक चम्मच फ्रेश जूस निकाल लें।

अब इस जूस में आधा चम्मच गाढ़ी मलाई या कच्चा शहद मिलाएं। शहद और मलाई होंठों को अंदर से नमी देकर उन्हें सॉफ्ट बनाते हैं।

इस गाढ़े पेस्ट को सोने से पहले अपने होंठों पर अच्छी तरह लगाएं और 2 मिनट के लिए उंगली से हल्के हाथों से मसाज करें।

इसे रातभर के लिए लगा रहने दें और अगली सुबह गुनगुने पानी से धो लें। लगातार 7 दिनों तक ऐसा करने से आपको साफ फर्क नजर आएगा।  

नोट - चूंकि इस होममेड मास्क में कोई केमिकल या प्रिजर्वेटिव नहीं होता, इसलिए इसे हमेशा ताजा ही बनाएं। इसे फ्रिज में रखकर अधिकतम 2 से 3 दिन से ज्यादा इस्तेमाल न करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik