तुलसी सिर्फ एक औषधीय पौधा ही नहीं बल्कि यह हमारी स्किन के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर तुलसी त्वचा को गहराई से स्वस्थ और सुंदर बनाने में बेहद मददगार साबित होती है। इसे अपने रेगुलर स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से न केवल जिद्दी मुंहासों से छुटकारा मिलता है, बल्कि वक्त से पहले चेहरे पर नजर आने वाली उम्र की रेखाएं और झुर्रियां भी दूर रहती हैं। इतना ही नहीं, यह बालों की जड़ों को मजबूत कर उनका झड़ना भी रोकती है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि दमकती-चमकती त्वचा पाने के लिए इसका इस्तेमाल कैसे करें? इसके लिए हमने नई दिल्ली के आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, संस्थापक एवं निदेशक, वेदास क्योर, डॉ. विकास चावला से भी बात की है। जानते हैं आगे...

तुलसी-दही हेयर मास्क

इसे बनाने के लिए आपके पास 2 टेबलस्पून तुलसी पत्तियों का पेस्ट, 3 टेबलस्पून दही होना बेहद जरूरी है। अब सबसे पहले बोल में दोनों चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।  

इसे अंगुलियों के पोरों से बालों की जड़ों में लगाएं और आधे घंटे बाद शैंपू से धो दें। हïफ्ते में एक बार इसे इस्तेमाल करें, बालों की जड़ें मजबूत होंगी। इससे अलग बाल रेश्मी भी नजर आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - एक छोटी सी गलती से टूटने लगे बाल, रुक गई ग्रोथ; मेरे अनुभव से लें सबक

तुलसी-शहद फेस पैक

इसे बनाने के लिए आपके पास एक छोटा कप तुलसी की पत्तियां, दो टेबलस्पून बेसन, एक टेबलस्पून शहद आदि का होना बेहद जरूरी है। अब सबसे पहले तुलसी पत्तियों को अच्छी तरह धोकर मिक्सी में पतला पेस्ट बना लें। इसमें बेसन-शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर गुनगुने पानी से धो दें। महीने में दो बार यहï पेस्ट लगाएं, त्वचा दमक उठेगी।

तुलसी-हल्दी फेस पैक

इसे बनाने के लिए आपके पास थोड़ी-सी तुलसी पत्तियां, चौथाई टेबलस्पून हल्दी पाउडर होना बेहद जरूरी है। अब तुलसी पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पीस लें। तैयार पेस्ट में हल्दी पाउडर मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद जब पेस्ट सूखने लगे तो धो दें। इससे त्वचा खिल उठेगी।

तुलसी-टमाटर फेस पैक

इसे बनाने के लिए आपके पास दो टेबलस्पून तुलसी पाउडर, 1 टेबलस्पून टैमैटो पल्प का होना बेहद जरूरी है। अब आप बोल में दोनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें। महीने में दो बार यह पेस्ट लगाएं, कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

नोट - किसी भी तरह की चोट, एलर्जी या त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान लोग यह पैक इस्तेमाल करने से पहïले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें ट्राई करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

प्रस्तुति : वंदना

Images: magnific