चेहरे और बालों की सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि ये दोनों ही चीजें ओवरऑल पर्सनालिटी को बढ़ाने में बहुत मदद करती हैं, लेकिन बदलते मौसम और दूसरी परेशानियों की वजह से बाल लगातार झड़ने लगते हैं और धीरे धीरे पतले हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप बालों की केयर के लिए घर पर ही हेयर डर्मा रोलर का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको इसके सही इस्तेमाल के बारे में बताएंगे, साथ ही किस तरह का रोलर आपके लिए बेस्ट रहेगा इस पर भी जानकारी देंगे।

हेयर डर्मा रोलर का इस्तेमाल करने से पहले जाने सेफ्टी रूल्स

इन दिनों अधिकतर लड़कियां हेयर डर्मा रोलर का इस्तेमाल अपने बालों के लिए कर रही हैं, लेकिन अगर इसका गलत तरीके से इस्तेमाल किया जाएं, तो फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। डर्मा रोलर स्कैल्प पर इन्फेक्शन और चमड़ी से जुडी परेशानी भी कर सकता है। जब भी आप इसका इस्तेमाल करें, तो इस्तेमाल से पहले कुछ जरूरी बातों को जरूर ध्यान में रखें। जैसे -  

हल्के हाथों से करें डर्मा रोलर का उपयोग 

डर्मा रोलर में बारीक कांटे लगे होते हैं, इसलिए इसका इस्तेमाल स्कैल्प पर धीरे-धीरे और आराम से करना चाहिए। अगर आप तेजी से रोलर को अपने स्कैल्प पर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे स्कैल्प की स्किन छिलने का डर बना रहता है और खून आने की वजह से स्कैल्प पर कुछ जगह खून की पपड़ी भी दिखने लगती हैं। लंबे समय तक खून की पपड़ी जमने की वजह से इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है। आप 0.25 mm और 0.5 mm के रोलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- चेहरे को जवां और खूबसूरत बना देगा डर्मा रोलर, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

इन बातों का भी रखें ध्यान

इसके अलावा जब भी आप घर पर बालों के लिए हेयर डर्मा रोलर का इस्तेमाल करें, तो धीरे धीरे और हलके हाथों से रोलर को चलाएं। इसे लगातार लंबे समय तक चलाने से बचे और रोलर को दबाकर ना चलाएं। रोलर घुमाने से पहले आप थोड़ा सा तेल बालों में लगा सकती हैं। अगर आप इस रोलर का रोजाना इस्तेमाल करती हैं, तो ऐसा करने से बचे। इसका केवल एक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें, नहीं तो स्कैल्प से जुड़ी परेशानी हो सकती है।  

यह भी पढ़ें- डर्मा रोलर का ऐसे करें सही तरीके से इस्तेमाल, ये 3 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगी खुश

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific