क्या आप भी रोज नहाते वक्त लूफा का इस्तेमाल करती हैं। अगर हां, तो यह खबर आपके लिए है। अक्सर लोगों को लगता है कि नहाते वक्त लूफा का इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा साफ हो जाएगी और सारा मैल हट जाता है, लेकिन क्या आपको इसके पीछे का सच पता है। जी हां सच एक दम अलग है। स्किन एक्सपर्ट्स drsu.official का कहना है कि ये लूफा जो दिखने में बहुत सॉफ्ट लगता है, रियल लाइफ में आपकी त्वचा के लिए बहुत बड़ा दुश्मन है। इसके इस्तेमाल से बहुत खतरे हो सकते हैं। अगर आप भी लूफा यूज करती हैं तो इसे आज ही फेक दें। साथ ही कोई अगर खरीदने का सोच रही हैं, तो यह गलती न करें।
लूफा क्यों इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?
लूफा को लेकर लोगों को भले ही यह लगता है कि इससे शरीर का मैल हट जाएगा और त्वचा चमक जाएगी, लेकिन इसे इस्तेमाल करने के काफी नुकसान है। आइए जानते हैं कि इसे क्यों नहीं यूज करना चाहिए?
स्किन पर बेहद हार्श होता है लूफा
लूफा देखने में मुलायम लगता है, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए बहुत ज्यादा रफ होता है। इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा पर रगड़ लगती है, जिससे Abrasions, Micro Tears जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
बैक्टीरिया का घर बन जाता है
जब हम लूफा का इस्तेमाल करते हैं, तो हमारी डेड स्किन सेल्स उस पर जमा हो जाती हैं। हम इसे वॉशरूम में ही रखते हैं और वहां की नमी की वजह से बैक्टीरिया और पैथोजन्स पनपने लगते हैं। बाद में उसी गंदे लूफा को दोबारा स्किन पर रगड़ने से बैक्टीरियल इंफेक्शन होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
स्किन पर काले धब्बे और पिगमेंटेशन का खतरा
जब हम नहाते समय लूफा, स्टोन, स्क्रब या ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, तो लगातार होने वाले घर्षण के कारण मैक्युलर एमाइलॉयडोसिस हो सकता है। यह एक तरह का हाइपरपिग्मेंटेशन है जो अक्सर पीठ, हाथ और पैरों पर देखा जाता है।
अगर आप भी लूफा का इस्तेमाल करती हैं, तो आज से ही इसे फेंक दें। यह शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। इसका इस्तेमाल करने से आपको ऊपर बताई गई समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
