वीडियो देखकर मेकअप करना जितना आसान लगता है, उतना होता नहीं। ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी मेकअप सिखना शुरू किया है, उनके लिए यह और भी ज्यादा मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर आपको ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स और हजारों मेकअप ट्यूटोरियल्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपने पहले कभी पूरा मेकअप किया ही नहीं है, तो परफेक्ट कैसे होगा? फेस मेकअप की बात की जाए, तो सबसे ज्यादा कन्फ्यूजन ब्लश लगाने को लेकर होता है। बिगिनर्स को यह समझ नहीं आता कि ब्लश गालों के किस हिस्से पर लगाया जाए कि यह परफेक्ट दिखे। आप भी अगर मेकअप करना चाहती हैं, लेकिन प्रोडक्ट होने के बाद भी अच्छा मेकअप नहीं कर पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग टिप्स और हैक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से मेकअप कर लेंगी।

मेकअप के लिए कैंची का करें यूज

इसके लिए आपको एक छोटी कैंची का यूज करना है। कैंची को उल्टा करके आप इसे अपने गालों पर रखें। इसे ध्यान से रखें ताकि आपको इससे नुकसान न पहुंचे। कैंची को गालों पर रखने से पहले आप कैंची के आगे वाले हिस्से को टेप से कवर भी कर सकती हैं। इसके बाद कैंची के गोल वाले हिस्से में अपने फेस टोल के हिसाब से ब्लश लगाएं। इसका फायदा यह है कि आप ब्लश की मात्रा समझ पाती हैं और कितने हिस्से में ब्लश लगाना है, यह समझना भी आसान होता। ब्लश लगाने के बाद आप ब्रश की मदद से इसे ऊपर की तरफ ले जाएं। जब ब्लश को ऊपर की तरफ ब्लेंड किया जाता है, तो चेहरे को एक नेचुरल और शार्प लुक मिलता है।

टेप से परफेक्ट आईलाइनर और लिपस्टिक लगाएं

लिपस्टिक या लाइनर लगाने में भी आपको परेशानी होती है, क्योंकि यह फैल जाता है, तो आप टेप का यूज कर सकती हैं। इससे फायदा यह होगा कि अगर आपको लाइनर लगाना नहीं भी आता होगा, तो भी आप एक ही बार में दोनों आंखों पर सेम लाइनर लगा लेंगी। इसके साथ ही आपको होठों पर लिपस्टिक लगाने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। ध्यान रखें कि पहले टेप लगाएं और लिपस्टिक-लाइनर लगाने के बाद टेप हटा लें। टेप हटाते ही आपको शार्प और एक जैसी विंग मिलेगी। ध्यान रखें- टेप को स्किन पर लगाने से पहले हाथ पर टेप को 2–3 बार चिपकाकर उसकी चिपचिपाहट कम कर लें।

कैसे यूज करें?

  • सबसे पहले साफ सेलोटेप के दो छोटे-छोटे टुकड़े काट लें।
  • टेप को आंखों पर चिपकाने से पहले एक-दो बार अपने हाथ पर चिपकाकर छुड़ा लें। 
  • अब अपनी एक आंख बंद करें टेप को दोनों कोनों से पकड़कर एक सिरे से दूसरी सिरे तक नीचे की तरफ  की ओर झुकाते हुए चिपकाएं।
  • अब आइलाइन को एक स्केल की तरह समझें और उसके किनानों पर लाइनर लगाएं। 
  • आपको जितना मोटा लाइनर चाहिए, टेप के सहारे उतनी मोटी लाइन खींच सकती हैं। 
  • इसके बाद लाइनर को सूखने दें और थोड़ी देर बाद टेप हटा लें।
  • ठीक इसी तरह आपको लिपस्टिक लगाते समय भी होठों के किनारों पर टेप लगानी है, ताकि लिपस्टिक फैले नहीं।
  • आप टेप को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर हाठों के नीचे और ऊपर की तरफ लगाना है। इससे लिक्विड लिपस्टिक है, तो यह आसानी से लग जाएगी। 
  • लिक्विड लिपस्टिक के लगाने के बाद आप धीरे से टेप हटा लें। 

टिश्यू पेपर से लिपस्टिक को लॉन्ग-लास्टिंग बनाएं

लिपस्टिक जल्दी हट जाती है, तो यह आपके लिए काम आएगा। अक्सर आपने ध्यान दिया होगा कि लिपस्टिक लगाने के बाद अगर आप चाय या पानी पी रही हैं, तो कप और ग्लास पर लिपस्टिक का निशान रह जाता है। ऐसे में अगर इसी तरह लिपस्टिक यहां-वहां लगती रहेगी, तो पूरे दिन कैसे टिकेगी। इसके लिए आप टिश्यू पेपर का यूज कर सकती हैं। पहले लिपस्टिक लगाएं, उसके बाद होंठों पर एक पतला टिश्यू रखें। हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इससे लिपस्टिक यहां-वहां लगेगी नहीं और पूरे दिन टिकी भी रहेगी।

इसे भी पढ़ें- क्या आपकी Eyebrows भी हैं ज्यादा पतली? इन टिप्स से करें घनी और मोटी

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- magnific, gemini