मॉनसून सीजन सुहावना हर किसी को लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी मौसम में हरियाली और तापमान कम होता है, लेकिन इसमें सबसे ज्यादा समस्या बालों से जुड़ी होती है। बालों में नमी की वजह से डैंड्रफ की प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। इस बार आप कुछ खास बातों का ध्यान रखकर मॉनसून आने से पहले अपने बालों का ध्यान रखें, ताकि आपके डैंड्रफ प्रॉब्लम न हो। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने इसके कुछ तरीकों को शेयर किया है।
मॉनसून में डैंड्रफ क्यों बढ़ता है?
एक्सपर्ट के अनुसार, बारिश के मौसम में हवा में नमी होती है, जिसकी वजह से स्कैल्प में नमी और तेल आने लगता है। इससे फंगल इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाता है। इसी के कारण बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम बढ़ने लगती है। इसे कम करने के लिए जरूरी है कि आप मॉनसून से पहले कुछ खास बातों का ध्यान रखें।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट टिप्स
बारिश के पानी में भीगने के बाद बालों को वैसे ही न छोड़ें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे नमी के कारण डैंड्रफ प्रॉब्लम हो जाती है। ऐसे में आप घर पहुंचकर माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें, ताकि बालों में से बारिश के पानी की नमी कम हो जाए।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में इन 3 कारणों से होती है रूसी, इन एंटी-डैंड्रफ शैंपू से करें सफाया
डैंड्रफ प्रॉब्लम को कम करने के लिए सही शैंपू चूज करें
मॉनसून आने से पहले ही आप सही शैंपू को खरीदकर लाएं और इसका इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि रेगुलर शैंपू बालों की समस्या को कम नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो एक्सप्रट की राय मानकर शैंपू ले सकती हैं।
नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल
नीम एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों का खजाना है। ऐसे में आप इसके बच्चों को स्टोर करके या रोजाना ताजे तोड़कर इसका इस्तेमाल बालों को वॉश करने के लिए कर सकती हैं। इसे पानी में उबालें फिर इस पानी से बालों को साफ करें। आप चाहें तो इसका पैक बनाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम नहीं होगी और आपको मॉनसून सीजन में अलग से कुछ चीज का इस्तेमाल नहीं की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें- प्याज का कर रही हैं बालों के लिए इस्तेमाल? एक्सपर्ट से जान लें सही तरीका
डैंड्रफ की समस्या वैसे तो हर मौसम में हो जाती है, लेकिन बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। इसलिए कोशिश करें कि इससे पहले ही बालों का ध्यान रखें, ताकि बाल हेल्दी नजर आएं।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर जानें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
