पुराने समय से ही महिलाएं त्वचा और बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करती आ रही हैं। हर एक भारतीय घर में इसका इस्तेमाल जरूर होता है। कुछ लोग तो इसका इस्तेमाल बालों में ही नहीं, बल्कि चोट लगने पर या एड़ी फटने पर भी करते हैं। अगर आप भी इसका बालों के लिए इस्तेमाल करती हैं, तो इसके इस्तेमाल का सही तरीका जरूर जान लें।
नारियल तेल का इस्तेमाल हेयर वॉश से पहले या बाद में?
अक्सर महिलाएं जब बालों में तेल का इस्तेमाल करती हैं, तो उनके मन में एक सवाल जरूर आता है कि तेल को बालों में हेयर वॉश के पहले लगाना चाहिए या हेयर वॉश के बाद? अगर आपके मन में भी यही कन्फ्यूजन रहता है, तो अब आप इस लेख को अंत तक पढ़कर अपने कन्फ्यूजन को दूर कर सकती हैं।
शैम्पू से पहले तेल लगाना है सबसे बेस्ट ऑप्शन
नारियल तेल का इस्तेमाल करने के बाद भी कुछ महिलाओं को बालों से जुड़ी परेशानी होने लगती है। नारियल तेल का गलत इस्तेमाल बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। अगर आप बालों को धोने के बाद नारियल का तेल लगाती हैं, तो इससे आपको फर्क देखने को मिलेगा, लेकिन अगर आप शैम्पू करने से पहले बालों में नारियल तेल लगा रही हैं, तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
केराटिन प्रोटीन को खोने से बचाता है नारियल तेल
बालों में केराटिन प्रोटीन होता है। ऐसे में जब भी हम बालों को धोते हैं, तब थोड़ा-बहुत प्रोटीन बालों से निकल जाता है। इससे बचने के लिए और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आप शैम्पू से पहले बालों पर नारियल तेल लगा सकती हैं। यह बालों के लिए सेफ्टी लेयर की तरह काम करता है। यही नहीं, नारियल तेल जड़ों के अंदर जाकर प्रोटीन को खोने से बचाता भी है।
यह भी पढ़ें- पसीने के चलते स्कैल्प में बढ़ गई है खुजली की समस्या, नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें
गीले बालों में तेल लगाना पड़ सकता है भारी
ऐसे में अगर आप भी बालों को धोने के बाद नारियल तेल लगाती हैं, तो अब आप शैम्पू के कुछ घंटे पहले बालों पर तेल लगाकर बालों की चमक और खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। अगर आप शैम्पू के बाद नारियल तेल लगाती हैं, तो यह भी कोई गलत प्रक्रिया नहीं है, लेकिन गीले बालों में डायरेक्ट तेल लगाना बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। गीले बालों के स्कैल्प पर तेल लगाने से धूल-मिट्टी और गंदगी जम जाती है, जिससे डैंड्रफ और हेयर फॉल भी हो सकता है।
अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि बाल धोने से पहले नारियल तेल लगाएं या बाल धोने के बाद? तो अब आप ऊपर दिए गए इन सुझावों को ध्यान में रखकर अपने बालों की केयर कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Freeze Coconut Oil Hack: अब ठंड में नहीं जमेगा नारियल तेल, बस आजमाएं ये 3 आसान तरीके
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
