वैक्सिंग हम सभी कराते हैं, ताकि बॉडी में से अनचाहे बालों को हटा सकें। ऐसे में हम महीने में 1 बार तो पार्लर जाकर ये करा लेते हैं। इससे बाल सही तरीके से निकल जाते हैं। हालांकि कई बार वैक्सिंग कराने का तरीका और समय सही नहीं होता है, जिसकी वजह से स्किन प्रॉब्लम सबसे ज्यादा होती है। स्किन पर ढीलापन, रैशेज और इनग्रोन हेयर्स नजर आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप ब्यूटिशियन रजनी निगम से जानें की क्या करें और कैसे?
वैक्सिंग का सही समय क्या है?
हर किसी का स्किन टाइप काफी अलग होता है। इसलिए जरूरी है कि आप सही समय के बारे में जानें, ताकि आप वैक्सिंग कराएंगी, तो इसका असर स्किन पर ज्यादा न हो और वो खराब नजर न आए। सेंसेटिव स्किन की महिलाओं को मॉनसून के सीजन में वैक्सिंग को ज्यादा कराने से बचना चाहिए। वहीं अगर आपकी स्किन में दाने हैं, तो कोशिशि करें कि आप इसे कम से कम कराएं, ताकि दानों की समस्या और न बढ़ें। आप इस तरह से अपनी स्किन के हिसाब से सही समय को चुने और वैक्सिंग को कराएं।
वैक्सिंग कराने का सही तरीका क्या है?
- वैक्सिंग से एक दिन पहले त्वचा को हल्का एक्सफोलिएट करें। यह डेड स्किन को हटाता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इससे आप वैक्सिंग सही तरीके से करा सकती हैं।
- वैक्स को कभी भी बहुत ज्यादा गर्म न करें। इसे सही तापमान पर गर्म करके इस्तेमाल करें, ताकि आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम न हो।
- हमेशा बालों की बढ़ने वाली ग्रोथ की तरफ इसे लगाएं। इसके बाद वैक्स करें।
- पट्टी खींचते समय त्वचा को दूसरी तरफ से खींचकर टाइट रखें। ढीली त्वचा पर वैक्सिंग करने से रैशेज और नीले निशान पड़ सकते हैं।
वैक्सिंग के बाद इन बातों का रखें ध्यान
- वैक्सिंग के तुरंत बाद त्वचा को शांत करने के लिए ठंडे पानी या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें।
- स्किन पर आप चाहें गुलाबजल का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पर ठंडक बनी रहे।
वैक्सिंग केवल बालों को साफ करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह आपकी त्वचा को स्वास्थय रखने में भी मदद करता है। इसलिए आपको इसे कराना चाहिए। बस सही समय और तरीके का ध्यान रखना चाहिए।
नोट: स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
