ग्‍लोइंग स्‍क‍िन पाने के ल‍िए मह‍िलाएं क्‍या कुछ नहीं करती हैं। कुछ महिलाएं हर महीने पार्लर जाकर महंगे फेश‍ियल और क्‍लीनअप करवाती हैं। वहीं, कुछ घरेलू नुस्‍खे पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्‍हीं में से एक हैं ज‍िन्‍हें घरेलू नुस्‍खों पर भरोसा है, तो आप स्‍क‍िनकेयर में लौंग का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, लौंग में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं

हालांक‍ि‍, कभी भी लौंग को सीधे चेहरे पर नहीं इस्‍तेमाल करना चाह‍िए। आप इसके साथ शहद और एलोवेरा म‍िलाकर अच्‍छा सा फेस पैक तैयार कर सकती हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर का कहना है क‍ि इस फेस पैक से स्‍क‍िन फ्रेश नजर आ सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

लौंग का फेस पैक कैसे तैयार करें?

अगर आप चेहरे को फ्रेश और ग्‍लाेइंग लुक देना चाह‍ती हैं, तो इस तरह से लौंग का फेसपैक बना सकती हैं। जैसे-

  • एक चुटकी लौंग का बारीक पाउडर
  • एक छोटा चम्मच प्‍योर एलोवेरा जेल
  • एक छोटा चम्मच शहद

इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

कैसे करें लौंग से बने फेस पैक का इस्तेमाल?

इस फेस पैक को बनाना ज‍ितना आसान है, इसे इस्‍तेमाल करना भी उतना ही आसान है। नीचे जानें इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से साफ कर लें।
  • अब इस पैक को पूरे चेहरे पर पतली सी लेयर में लगाएं।
  • आंखों और होंठों के आस-पास की जगह छोड़ दें।
  • 10 से 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद चेहरे को सुखा लें और फ‍िर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगा लें।
  • कोशि‍श करें क‍ि 15 द‍िन में एक ही बार ये फेस पैक चेहरे पर लगाएं।

लौंग के फेस पैक से क्या फायदे मिल सकते हैं?

अगर आप न‍ियम‍ित रूप से लौंग के फेस पैक का इस्‍तेमाल करती हैं तो यह फायदे म‍िल सकते हैं-

  • त्वचा को फ्रेश लुक म‍िल सकता है।
  • स्किन साफ नजर आ सकती है।
  • ग्‍लोइंग स्‍क‍िन के ल‍िए भी यह फायदेमंद है।

किन लोगों को लौंग का फेसपैक नहीं लगाना चाहिए?

अगर आपकी स्‍क‍िन बहुत सेंसिटिव है, चेहरे पर जलन, एक्जिमा, घाव या बहुत ज्यादा एक्टिव पिंपल्स हैं, तो यह पैक लगाने से बचना चाह‍िए, क्‍योंक‍ि लौंग से आपकी द‍िक्‍कतें और भी बढ़ सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

कोई भी घरेलू नुस्‍खा आजमाने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखना चाह‍िए, वरना बाद में द‍िक्‍कत हो सकती है। जैसे-

  • चेहरे पर इस फेस पैक को लगाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • चेहरे पर काेई इंफेक्‍शन या घाव है तो इस्‍तेमाल न करें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी काेई समस्‍या है तो एक्‍सपर्ट की सलाह लें।
  • धूप में जाने से पहले सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं।
  • कोई भी फेस पैक रात में ही चेहरे पर लगाएं।
  • द‍िन में दो बार चेहरे काे साफ करें।
  • लौंग का पाउडर बहुत कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें।
  • लौंग का तेल सीधे चेहरे पर कभी न लगाएं।
  • पैक को 15 मिनट से ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखें।

तो अगर आप भी घर पर आसान सा स्किनकेयर करना चाहती हैं, तो लौंग, एलोवेरा जेल और शहद से बना यह फेस पैक आपके काम आ सकता है। बस इसका इस्‍तेमाल करने से पहले कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, कटहल से बनाएं ये फेस पैक और पाएं नेचुरल निखार

Image Credit- Freepik