आपका ओवरऑल लुक तभी पूरा होगा जब आप अपने चीक्स पर हल्का कलर यानी ब्लश लगाएंगी। ब्लशर का एक स्ट्रोक आपके चेहरे में ग्लो के साथ ताजगी का अहसास देता है। हालांकि, ब्लश से एक बेहतर लुक पाने के लिए सही शेड का चयन करना बेहद जरूरी है। तो चलिए, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ब्लश शेड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन टोन पर बहुत फबेंगे। ये लेख गीतांजलि सैलून, नोएडा की ब्यूटी एंड मेकअप एक्सपर्ट माही से बातचीत पर आधारित है। जानते हैं आगे...

1. कोरल ब्लश शेड्स

अगर इंडियन स्किन टोन की बात की जाए, तो यह अमूमन वार्म स्किन टोन होती है। इसलिए सही ब्लश शेड को चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है-

  • गेहूंआ रंग के लिए परफेक्ट: अगर आपकी स्किन टोन गेहूंआ है, तो पीच या कोरल के शेड्स आपके लिए बेस्ट हैं।
  • नैचुरल ग्लो: यह शेड आपकी रंगत को नैचुरली ब्यूटीफुल और ब्राइट दिखाता है।
  • गलत शेड से बचें: ध्यान रखें कि गलत या बहुत डार्क शेड चुनने से चेहरा भद्दा और जॉम्बी जैसा दिख सकता है।

2. पिंक ब्लश शेड्स

ब्लश में पिंक एक ऐसा एवरग्रीन शेड है, जो लगभग हर इंडियन महिला पर जंचता है। लेकिन इसमें भी अपनी रंगत के हिसाब से शेड चुनें-

  • फेयर स्किन टोन: अगर आपकी स्किन टोन फेयर (गोरी) है, तो आपको सॉफ्ट या बेबी पिंक का ऑप्शन चुनना चाहिए।
  • डार्क स्किन टोन: डार्क या सांवली स्किन टोन वाली युवतियों को वार्म पिंक या डीप पिंक शेड को अपने मेकअप का हिस्सा बनाना चाहिए।
  • शेड्स में भिन्नता: हमेशा ध्यान रखें कि पिंक के दो शेड कभी भी एक जैसे नहीं होते और न ही एक जैसा लुक देते हैं।

3. ब्राउन ब्लश शेड्स

ब्लश में ब्राउन शेड्स भी इंडियन स्किन टोन के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं-

  • म्यूट और सटल लुक: अगर आप बहुत ज्यादा लाउड मेकअप के बजाय एक सिंपल और म्यूट लुक चाहती हैं, तो यह शेड बेस्ट है।
  • ब्रोंजर का इस्तेमाल: आप चाहें तो अपने चीक्स को डिफाइन करने के लिए ब्राउन ब्रोंजर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चेहरे के लिए हाइड्रेशन जरूरी है या मॉइश्चराइजेशन? स्किन टाइप के हिसाब से जानें सही फर्क

  • रोज के उपयोग के लिए: यह शेड ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए बहुत नैचुरल दिखता है।

गलत ब्लश शेड आपके खूबसूरत लुक को खराब कर सकता है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से सही शेड चुनना ही फ्लॉलेस और ग्लोइंग मेकअप का असली राज है। ब्यूटी एक्सपर्ट्स के बताए इन आसान तरीकों को आजमाएं और अपने चेहरे को दें एक खूबसूरत, फ्रेश और नैचुरल निखार।

यह भी पढ़ें- रूखे हाथों को मिलेगा मखमली निखार, ऑलिव ऑयल से बनाएं नेचुरल स्क्रब

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- गीतांजलि

Images: magnific