महिलाएं अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। कुछ महिलाएं तो घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं। अगर आप भी बालों के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में प्याज के रस का सही तरीके से इस्तेमाल करना बताएंगे। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।

ऐसे करें प्याज के रस का इस्तेमाल

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। वह अपने बाल को लंबा और शाइनी बनाने के लिए हर तरह के प्रयास भी करती हैं। अगर आप भी घर पर रहकर अपने बालों को लंबा बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करती हैं, तो आइए जानते हैं प्याज के इस्तेमाल का सही तरीका। जब भी आप प्याज का इस्तेमाल करें, तो कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करें। जैसे - 

प्याज का रस और अरंडी का तेल

बालों पर प्याज के रस का डायरेक्ट इस्तेमाल करने से थोड़ा बचना चाहिए। इसके बजाय आप प्याज के रस में कुछ चीजों को मिक्सकर अपने बालों पर लगा सकती हैं। सबसे पहले आप प्याज के रस को एक कटोरी में निकाल लें और उसमें अरंडी का तेल मिक्सकर दें। दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और बालों की जड़ों में इसे अच्छी तरह लगा लें।  

यह भी पढ़ें- आइब्रो ग्रोथ के लिए ऐसे इस्तेमाल करें प्याज का रस, जानें बनाने का आसान तरीका

प्याज के रस का खास मिश्रण

इसके अलावा आप प्याज का रस, आंवले का रस, रीठा का तेल और जैतून का तेल मिक्स कर लें। अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर ले। आप इस मिश्रण को अपने बालों पर 40 से 50 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

प्याज के रस का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही उपयोग करें। अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो प्याज के रस का इस्तेमाल करना बंद कर दे। आप प्याज रस वाले किसी भी मिश्रण को रात भर के लिए बालों में ना लगाकर रखें। इसे 40 से 50 मिनट तक लगाने के बाद हेयर वॉश कर ले। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि प्याज के रस से गंदी बदबू आ रही है, तो आप इसमें गुलाब जल या रोजमेरी तेल मिक्सकर सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- Onion Peel For Hair: अब फेंकें नहीं प्याज के छिलके, जानें बालों में इस्तेमाल का सही तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk