बालों को खूबसूरत दिखने के लिए अब बाजार में बहुत सारे ट्रीटमेंट्स आ चुके हैं, जो खासतौर पर महिलाओं के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें से एक है कैरेटीन ट्रीटमेंट। यह बालों में प्रोटीन की उचित मात्रा को पहुंचाता है और उन्‍हें सुंदर एंव मैनेजेबल बनाता है। बालों में कैरेटीन ट्रीटमेंट लेने का ट्रेंड नया नहीं है, मगर अब बाजार में आपको कई तरह के कैरेटीन ट्रीटमेंट दिख जाएंगे। अपने बालों की समस्‍या और टेक्‍सचर के हिसाब से अगर आप सही ट्रीटमेंट लेंगी, तो आपके बाल बेहद खूबसूरत नजर आएंगे। यह ट्रीटमेंट खासतौर पर लंबे बालों के लिए होता है और इससे बालों को स्‍ट्रेट लुक मिलता है। तो अगर आप भी आने वाले समय में कैरेटीन ट्रीटमेंट लेने के लिए सोच रही हैं, तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

ब्राजीलियन ब्‍लोआउट कैराटीन ट्रीटमेंट

कोई भी केमिकल ट्रीटमेंट जब बालों पर कराया जाता है, तो कई बार ऐसा होता है कि बाल बहुत अधिक फ्रिजी हो जाते हैं और उनकी चमक चली जाती है। ब्राजीलियन ब्‍लोआउट कैराटीन ट्रीटमेंट करवाने पर आपको इन समस्‍याओं का सामना नहीं करना होगा, क्‍योंकि इसे कराने के बाद बालों की फ्रिजीनेस कम होती है, बाल पहले से अधिक स्‍ट्रेट हो जाते हैं और उनमें शाइन भी आ जाती है। बेस्‍ट बात तो यह है कि जिन महिलाओं की शिकायत होती है कि बालों पर किसी भी प्रकार के ट्रीटमेंट के बाद वह चपटे नजर आने लगते हैं, वह भी इस ट्रीटमेंट के बाद दूर हो जाती है, क्‍योंकि यह ट्रीटमें आपके बालों में वॉल्‍यूम एड करता है।

इस ट्रीटमेंट के दौरान बालों को वॉश करने के बाद आधे गीले बालों पर कैराटीन क्रीम लगाई जाती है और 30 मिनट तक उसे बालों पर लगाकर छोड़ दिया जाता है। इसके बाद बालों को ब्‍लो ड्राय किया जाता है ताकि ट्रीटमेंट को हेयर क्‍योटिकल्‍स के अंदर पैनिट्रेट किया जा सके। बाद में बालों को वॉश करने के बाद फ्लैट आयरन का प्रयोग किया जाता है। इस हेयर ट्रीटमेंट को करने के बाद 6 महीने तक आपके बाल बिल्‍कुल वैसे ही रहें जैसे ट्रीटमेंट के तुरंत बाद आपको नजर आए थे। यह ट्रीटमेंट आप 5000 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक करा सकती हैं।

सॉफ्ट कैराटीन ट्रीटमेंट

यह बहुत ही लाइट कैराटीन ट्रीटमेंट होता है। अगर आपके बाल वेवी और फ्रिजी हैं, तो यह कैराटीन ट्रीटमेंट आपके लिए बेस्‍ट है। दरअसल, बाल नमक, हाईड्रोजन, प्रोटीन से बने होते हैं। इस ट्रीटमेंट में इन तीनों के बॉन्‍ड को मजबूत बनाया जाता है। इससे आपके बाल सॉफ्ट और स्‍ट्रेट नजर आने लग जाते हैं। यह बालों की इलास्टिसिटी को भी बूस्‍ट करता है और उनकी वॉल्‍यूम बढ़ाता है। इस ट्रीटमेंट का असल लगभग 2 से 3 महीने तक रहता है। 2500 रुपये से 6000 रुपये तक इस ट्रीटमेंट को किसी भी अच्‍छे ब्‍यूटी सैलून से कराया जा सकता है।

जापजीलियन कैराटीन ट्रीटमेंट

जापजीलिय कैराटी ट्रीटमेंट ब्राजीलियन ब्‍लोआउट और जपानी हेयर स्‍ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट का मिक्‍सचर होता है। इस ट्रीटमेंट को कराने से आपके बाल स्‍ट्रेट होने के साथ-साथ सॉफ्ट और शानी भी हो जाते हैं। इस ट्रीटमेंट का अस बालों में 4 से 5 महीने तक रहता है। आप इसे किसी अच्‍छे हेयर सैलून से 3000 रुपये 7000 रुपये तक में करा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Keratin ट्रीटमेंट नहीं, ये स्‍ट्रेटनिंग पैक देगा पार्लर जैसे स्ट्रेट और सॉफ्ट बाल

कैराटीन एक्‍सप्रेस

यह एक शॉर्ट-टर्म केराटिन हेयर ट्रीटमेंट है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके बाल वेवी हैं और नमी में फ्रिजी और अनमैनेजेबल हो जाते हैं। आमतौर पर बारिश के मौसम में आप इस तरह का कैराटीन ट्रीटमेंट ले सकती हैं।

इस ट्रीटमेंट में सीरम फॉर्म में कैराटिन प्रोटीन को बालों की लेंथ पर लगाया जाता है। इसके बाद ब्लो-ड्राई और फ्लैट आयरन की मदद से प्रोटीन को हेयर क्यूटिकल्स में लॉक किया जाता है।

इससे आपके बाल 1 से 2 महीने तक स्‍ट्रेट, स्‍मूथ और मैनेजेबल नजर आते हैं। इस ट्रीटमेंट के बाद बालों को अतिरिक्‍त देखभाल की जरूरत पड़ती हैं। आपको कैराटीन एक्‍सप्रेस ट्रीटमेंट के बाद बालों को सल्‍फेट-फ्री हेयर प्रोडक्‍ट्स ही इस्‍तेमाल करना चाहिए। यह ट्रीटमेंट किसी भी अच्‍छे ब्‍यूटी सैलून में 1500 रुपये से लेकर 3500 रपये तक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- पार्लर का महंगा Keratin ट्रीटमेंट भूल जाएं, घर पर 10 रुपये में झाडू जैसे बाल सिल्‍की बनाएं

तो अगर आप भी बालों में कैराटीन ट्रीटमेंट लेना चाहती हैं, तो अपने बालों के हिसाब से आप ऊपर बताई गए ट्रीटमेंट्स में से कोई एक ले सकती हैं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।