तेज धूप, अचानक बारिश और उमस का असर कई बार चेहरे पर सीधे पड़ने लगता है। इस वजह से कुछ लोगों को पिंपल्स, दाग-धब्बे और इरिटेशन होने लगती है। चेहरे पर रह जाने वाले जिद्दी काले दाग-धब्बे आपकी खूबसूरती को कम कर सकते हैं। इन्हें कम करने के लिए अगर आप भी तरह-तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, तो अब फिजूल खर्च करने के बजाय एक खास होममेड रेमेडी आजमा सकती हैं।
चेहरे के लिए बीटरूट पाउडर का इस्तेमाल
क्या आपके चेहरे पर भी जिद्दी दाग-धब्बे होने लगे हैं? इनसे छुटकारा पाने के लिए आप एक बेहद खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं बीटरूट से बने एक स्पेशल फेस पैक की। यह आपको नेचुरल और बेदाग निखार देने में मदद करेगा। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे:
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- 1 चम्मच बीटरूट पाउडर
- 1 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
- 1 चम्मच रोज पेटल पाउडर
- 3 चम्मच रोज वाटर
फेस पैक बनाने का तरीका
विटामिन-सी से भरपूर बीटरूट पाउडर से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं:
- फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें।
- इसमें बीटरूट पाउडर और ऑरेंज पील पाउडर डालें।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करें और फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी पाउडर के साथ रोज पेटल पाउडर मिलाएं।
- अब इन सभी सूखी सामग्रियों में रोज वॉटर डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
- आपका खास फेस पैक बनकर तैयार है, अब आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं।
- आप इस मिक्सचर को एक एयर टाइट डिब्बे में कुछ दिनों के लिए स्टोर कर सकती हैं।
- यह न सिर्फ दाग-धब्बों को हल्का करेगा, बल्कि स्किन निखार देने में भी मददगार हो सकता है।
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
इस खास फेस पैक का इस्तेमाल आप एक हफ्ते में 2 बार कर सकती हैं। ध्यान रहे कि जब भी आप इसका इस्तेमाल करें, तो उससे पहले हाथ या गर्दन पर पैच टेस्ट जरूर कर लें। फेस पैक बनाने के लिए हमेशा शुद्ध और ऑर्गेनिक पाउडर का ही इस्तेमाल करें, ताकि स्किन पर कोई साइड इफेक्ट न हो।
यह भी पढ़ें- महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, कटहल से बनाएं ये फेस पैक और पाएं नेचुरल निखार
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
