मौसम चाहे कोई भी हो, सूरज की यूवी रेज हमारी त्‍वचा को नुकसान पहुंचाती ही हैं। ऐसे में लोग जब भी बाहर जाते हैं तो सनस्‍क्रीन जरूर लगाते हैं। आमतौर पर लोग स‍िर्फ चेहरे पर ही ये क्रीम लगा लेते हैं। जबकि‍ आपको शरीर के कुछ और ह‍िस्‍सों पर भी सनस्‍क्रीन लगाना चाह‍िए।

अगर नहीं लगाएंगी ये क्रीम तो इससे उस जगह पर टैन‍िंग, सनबर्न, समय से पहले झुर्रियां और भी कई द‍िक्‍कतें हो सकती हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको चेहरे के अलावा और क‍िन-क‍िन जगहों पर सनस्‍क्रीन लगाना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

गर्दन पर भी जरूर लगाएं सनस्क्रीन

अगर आप स‍िर्फ चेहरे पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन लगा लेती हैं और गर्दन को ऐसे ही छोड़ देती हैं तो आपको बता दें क‍ि ये ह‍िस्‍सा भी धूप के संपर्क में आता है। ऐसे में यहां टैनिंग हो सकती है। स्‍क‍िन का कलर भी बदल सकता है। इसलिए चेहरे के साथ गर्दन के आगे और पीछे दोनों हिस्सों पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Foot Tanning Removal: नारियल के छ‍िलकों से दूर करें पैरों का कालापन, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

कानों को न भूलें

कान शरीर का ऐसा हिस्सा है जिसे लोग अक्सर छोड़ देते हैं। लेकिन कान पर भी सीधी धूप पड़ती हैं। खासकर अगर बाल छोटे हों या बंधे हुए हों। इसलिए कानों के ऊपर और पीछे वाले हिस्से पर भी सनस्क्रीन लगाया करें।

यह भी पढ़ें- Dark Hands Remedy: धूप से काले पड़ गए हाथों को ऐसे चमकाएं, बस आजमाएं ये 1 नुस्‍खा

हाथों पर लगाएं

हमारे हाथ तो बाहर ही रहते हैं। ऐसे में हाथों पर भी सबसे ज्‍यादा टैन‍िंग हो जाती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले हाथों और उंगलियों पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाया करें।

यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: ब‍िना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्‍खे से दूर होगा हाथों का कालापन

पैरों पर भी लगाएं क्रीम

आमतौर पर लोग पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेक‍िन पैरों के ऊपरी हिस्से पर भी सीधे धूप पड़ती है। ऐसे में वहां भी टैनिंग और कालापन हो सकता है। इसलिए पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन चीजों से चेहरे पर लाएं K-Glow

तो अगर आप भी स‍िर्फ चेहरे पर ही सनस्‍क्रीन लगाती थीं, तो अब बाकी के ह‍िस्‍सों पर भी लगाना शुरू कर दें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik