Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

आखिर 'तारक मेहता' के सेट पर क्यों फूट-फूटकर रोने लगे 'बाघा'? रोकनी पड़ी शूटिंग, संभालते नजर आए प्रोड्यूसर आसित मोदी

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' यूं तो फैंस को हंसाने के लिए जाना जाता है, लेकिन कल से इस सीरियल की शूटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सभी को हैरान कर रहा है। इस वीडियो में शो में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया रोते हुए नजर आ रहे हैं और शो के प्रोड्यूसर आसित मोदी उन्हें चुप करवाते दिख रहे हैं। इसके बाद उनके फैंस परेशान होने लगे। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
Updated:- 2026-06-19, 14:47 IST
image

सोनी टीवी का पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों को हंसा रहा है। यह शो साल 2008 में शुरू हुआ था और तब से अब तक यह फैंस को एंटरटेन कर रहा है। फिलहाल सीरियल में बाघा और बावरी की लव स्टोरी पर फोकस हो रहा है। बाघा यानी तन्मय वेकारिया भी सालों से शो का हिस्सा हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मासूम अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। यूं तो यह सीरियल हंसाने-गुदगुदाने के लिए जाना जाता है, लेकिन कल से इस सीरियल की शूटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सभी को हैरान कर रहा है। असल में इस वीडियो में शो में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय रोते हुए नजर आ रहे हैं और शो के प्रोड्यूसर आसित मोदी उन्हें चुप करवाते दिख रहे हैं। इसकी वजह से शूटिंग भी कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। इसके बाद उनके फैंस परेशान होने लगे कि आखिर हमेशा हंसते रहने वाला बाघा की आंखू में आंसू क्यों आ गए, चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

तारक मेहता... के सेट पर क्यों रोते हुए नजर आए बाघा उर्फ तन्मय?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के शूटिंग सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय रोते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शूटिंग के बीच तन्मय सेट पर फूट-फूटकर रोने लगे और इसकी वजह से शूटिंग भी कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी। वीडियो में शो के प्रोड्यूसर आसित मोदी उन्हें चुप करवाते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाघा शो में बावरी (उनकी ऑनस्क्रीन गर्लफ्रेंड) के साथ एक इमोशनल सीन शूट कर रहे थे और इसी बीच अचानक से उनका ब्रेकडाउन हो गया। 

असल में बाघा अपनी मां को याद करके इमोशनल हो गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही उनकी मां का निधन हो गया था। असल में तन्मय की मां उनके बेटे के बाघा के किरदार को काफी पसंद करती थीं और ऐसे में अचानक से मां को याद करके वो इमोशनल हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- 'तारक मेहता...' में हुई 'धुरंधर' के जमील जमाली की वापसी, राकेश बेदी की एंट्री क्या लाएगी शो में ट्विस्ट?

आसित मोदी संभालते हुए आए नजर

bagha emotional on tmkoc set

इस वीडियो में आसित मोदी उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। तन्मय के इमोशनल होने पर आसित मोदी और शो के बाकी क्रू मेंबर्स उन्हें चुप करवाते नजर आए। तन्मय के इमोशनल होने पर शूटिंग कुछ देर के लिए रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में माहौल लाइट हो गया और शूटिंग दोबारा शुरू हुई।

बाघा और बावरी के इर्द-गिर्द घूम रहा है करंट ट्रैक

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में करंट ट्रैक बाघा और बावरी के इर्द-गिर्द घूम रहा है। शो में एक नए किरदार की एंट्री हुई है, जो काफी अमीर है। यह बावरी के बचपन का दोस्त है और बाघा से कहता है कि वो बावरी से बहुत प्यार करता है और अगर बाघा,बावरी की जिंदगी से चला जाएगा, तो वो उसे करोड़ों रुपये देगा। वो उसे ये समझाने की भी कोशिश करता है कि बाघा, बावरी को वो सारी खुशियां नहीं दे पाएगा, जो वो दे सकता है। ऐसे में देखना होगा कि क्या बाघा और बावरी की जोड़ी टूट जाएगी?


यह भी पढ़ें- 'मैं उसमें कंफर्टेबल नहीं थी लेकिन...', 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, शो में निभाया था यह किरदार


'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। शो का लगभग हर कैरेक्टर फैंस को पसंद है। ऐसे में बाघा यानी तन्मय का यह इमोशनल वीडियो देखकर फैंस चिंता में आ गए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Sony TV

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।