इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देंगी ये टॉप 5 फिल्में और सीरीज, मनोरंजन का मिलेगा डबल डोज

OTT Releases This Week (16 to 22 June 2025): जून के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर धमाका होने वाला है। इस हफ्ते कई शानदार फिल्में और सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली हैं। अगर आप भी इस हफ्ते की ओटीटी लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो जान लीजिए इस हफ्ते की लिस्ट आ चुकी है। आइए जानें, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं? 
Updated:- 2025-06-17, 12:18 IST
ott releases this week 16 to 22 june 2025

New OTT Releases This Week (16 to 22 June 2025): ओटीटी पर इस बार भी हर हफ्ते की तरह कुछ अलग होने वाला है। जून के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर मनोरंजन का धमाका होगा। इस पूरे हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। मूवीज और शोज के दीवनों को इस हफ्ते खूब मजा आने वाला है। अगर आप भी इस हफ्ते सोनी लिव, प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और जी 5 पर कई शानदार फिल्में, शोज और सीरीज आने वाली हैं। हिंदी मूवीज और सीरीज देखने वालों के लिए भी इस हफ्ते काफी कुछ आने वाला है। आइए देखें, इस हफ्ते (16 to 22 जून 2025) कौन-सी फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं?

यह भी देखें- 'द कश्मीर फाइल्स' और 'केरला स्टोरी' के बाद अब आ रही है 'द बंगाल फाइल्स', डरा देगी फिल्म की कहानी...जानें कब होगी रिलीज?

इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज लिस्ट (OTT Release This Week)

Movie/Web Series

Streaming Platform

Release Date

डिटेक्टिव शेरदिल

जी 5 20 जून 2025

केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2

जियोहॉटस्टार 20 जून 2025

प्रिंस एंड फैमिली

जी 5

20 जून 2025

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3

नेटफ्लिक्स  21 जून 2025

ग्राउंड जीरो

अमेजन प्राइम वीडियो 20 जून 2025

डिटेक्टिव शेरदिल

दिलजीत दोसांझ इस हफ्ते अपनी फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल के साथ ओटीटी पर तहलका मचाने वाले हैं। मूवी के नाम से ही समझ आती है कि फिल्म एक जासूस के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। इस फिल्म में बनिता संधू, बोमन ईरानी, सुमित व्यास जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं। 

केरल क्राइम फाइल्स सीजन 2

केरल क्राइम फाइल्स का पहला सीजन काफी हिट रहा। अब इसका दूसरा सीजन भी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है। इस पूरी सीरीज की कहानी एक पुलिस ऑफिसर के लापता होने के आसपास ही घूमती है। सीरीज में काफी सस्पेंस भरा है। 

प्रिंस एंड फैमिली

'प्रिंस एंड फैमिली' एक बहुत ही अच्छी स्टोरी है। इसमें एक परिवार को दिखाया गया है, जिसके बड़े बेटे की जिंदगी काफी डिस्टर्ब है। यह एक मलयालम फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। बिंटो स्टीफन ने इसका निर्देशन किया है। 

द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3

कॉमेडियन कपिल शर्मा का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3' भी इसी हफ्ते से सभी को फिर से एंटरटेन करने आने वाला है। यह शो हमेशा से ही दर्शकों की पहली पसंद रहा है। 

ग्राउंड जीरो

यह फिल्म साल 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले पर बेस्ड है। इस फिल्म में इस पूरे घटनाक्रम के साजिशकर्ता गाजी बाबा और लेफ्टिनेंट कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे को सेंटर में रखा गया है। फिल्म में आतंकवाद की इस गुत्थी को बहुत ही अच्छे से प्रेजेंट किया गया है। 

यह भी देखें- खतरनाक सस्पेंस से भरी ये क्राइम थ्रिलर फिल्में, देखते ही खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हर सीन में छिपी है मिस्ट्री

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।