Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

Anora से लेकर Dune तक...OTT पर देखें ये Oscar Nominated Movies

Oscars 2025 Nominated Films: ऑस्कर अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी हो चुकी है। विनर्स की घोषणा भी हो चुकी है। कई फिल्मों को ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। ऑस्कर की दौड़ में कई फिल्में थीं। इन्हें आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं। आइए देखें, ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेटेड फिल्मों की लिस्ट...
Updated:- 2025-03-05, 14:12 IST
Oscars 2025 Nominated Films

Oscars 2025 Nominated Films On OTT: 97वें ऑस्‍कर अवॉर्ड्स 2025 के लिए नॉमिनेशंस की घोषणा 23 जनवरी, 2025 को ही कर दी गई थी। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे। अब अवॉर्ड विनर्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। अनोरा ने इस साल झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड अपने नाम किया है। ऑस्कर को फिल्मी दुनिया के सबसे आला दर्जे के अवॉर्ड्स में से एक माना जाता है। हर साल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग इस अवॉर्ड शो का इंतजार करते हैं। इस साल कई बेहतरीन फिल्में अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुई थीं। अगर आप मूवी लवर हैं, तो आपको ऑस्कर के लिए नॉमिनेटेड मूवीज को ओटीटी पर जरूर देखना चाहिए। आइए देखें, ऑस्कर 2025 के लिए नॉमिनेटेड फिल्में कौन-सी हैं?

यह भी देखें- Oscars 2025 Winners List: 'अनोरा' को मिले बेस्‍ट फिल्‍म समेत 5 ऑस्‍कर, पढ़िए किसने जीता कौन-सा अवार्ड

अनोरा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अनोरा का आता है। इस मूवी ने कई कैटेगरी में अपने नाम कई अवॉर्ड्स दर्ज करवाए। इसे आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं। फिल्म को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एडिटिंग कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया था। साथ ही, इसे बेस्ट पिक्चर कैटेगरी में भी नॉमिनेट किया गया था।   

अनुजा

इंडियन फिल्म अनुजा को भी ऑस्कर के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। इस शॉर्ट मूवी में प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा ने शानदार काम किया है। इसमें आपको लाइव एक्शन देखने को मिलेगा। 

ड्यून पार्ट 2

ड्यून पार्ट 2 को बेस्ट फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। इस फिल्म को आप अगर ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो इसे आप एप्पल टीवी और HBO मैक्स पर देख सकते हैं।

द ब्रूटलिस्ट

द ब्रूटलिस्ट एक हिस्ट्री ड्रामा फिल्म है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियोज पर देख सकते हैं। इस फिल्म को बेस्ट एक्टर, ओरिजनल स्क्रीनप्ले, प्रोडक्शन डिजाइन, समेत कई कैटेगिरीज में नॉमिनेट किया गया था। 

विकड

विकड साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5, प्राइम वीडियोज, एप्पल टीवी और यू-ट्यूब पर भी देख सकते हैं। इसे भी बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। 

ए कम्प्लीट अननोन

ए कम्प्लीट अननोन एक बहुत ही शानदार फिल्म है। यह पिछले साल ही रिलीज हुई थी। इसे भी ऑस्कर 2025 में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसे आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं, तो एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।


यह भी देखें- ऑस्कर अवॉर्ड के बारे में जानें ये खास रोचक तथ्य

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।