Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:13 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम के जाल में फंसी परी, पलट गई पूरी बाजी; अब तुलसी कैसे दिलवाएगी अपनी बेटी को इंसाफ?

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की एंट्री के साथ ही शो और धमाकेदार होता जा रहा है। शो में इन दिनों कोर्टरूम ड्रामा देखने को मिल रहा है, जहां गौतम, परी की पिछली गलतियों का जिक्र करते हुए उसे इस बार भी घरेलू हिंसा के केस में गलत साबित कर देता है। ऐसे में ये देखने लायक होगा कि अब तुलसी अपनी बेटी को कैसे इंसाफ दिलवा पाएगी?
Updated:- 2026-01-28, 17:26 IST
 kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 gautam proves pari wrong

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की एंट्री के बाद कहानी में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। गौतम विरानी ने रणविजय के वकील के तौर पर एंट्री की है और वो सीधे तौर पर विरानी परिवार के खिलाफ खड़े नजर आ रहे हैं। गौतम न केवल परी को कोर्ट में गलत साबित करते दिखे, बल्कि तुलसी से भी कई तीखे सवाल पूछते नजर आए। गौतम की एंट्री ने विरानी परिवार को हिलाकर रख दिया है और यहां पूरी बाजी उल्टी पड़ती नजर आ रही है। कोर्ट में परी का केस कमजोर हो चुका है और घरेलू हिंसा के मामले में परी को इंसाफ दिलाने की तुलसी की कोशिश फेल होती दिख रही हैं। सीरियल में आगे क्या ट्विस्ट आने वाले हैं, चलिए आपको बताते हैं।

गौतम विरानी ने कोर्ट में पलटी पूरी बाजी

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में गौतम विरानी की एंट्री ने पूरी कहानी का रूख बदल दिया है। परी इन दिनों कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस लड़ रही है और विरानी परिवार कोर्ट में ये साबित करने की जद्दोजेहद में लगा है कि कैसे रणविजय ने परी के साथ घरेलू हिंसा की है, लेकिन गौतम ने पूरी बाजी ही पलट दी। गौतम ने परी के मैसेजेस और उसके पहले पति और उसके ससुरालवालों को बुलाकर ये साबित कर दिया कि परी ने अपने पहले पति अजय और उसके परिवार पर घरेलू हिंसा के झूठे इल्जाम लगाए थे और झूठे चोट के निशान बनाकर उन्हें फंसाने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, गौतम ने ये भी साबित कर दिया कि परी की जब अजय से शादी हो गई थी, तब भी उनका रणविजय संग अफेयर चल रहा था और वो पिछली शादी की तरह इस बार भी घरेलू हिंसा का झूठ बोल रही हैं। ऐसे में गौतम ने सारी बाजी पलटते हुए परी को सवालों के घेरे में ला दिया।

क्या परी को इंसाफ दिलवा पाएगी तुलसी?

तुलसी कोर्ट में परी की साइड लेते हुए कहती है कि वो जानती है कि इस बार परी झूठ नहीं बोल रही है और वो उसका साथ देगी। कोर्ट में फिलहाल परी का केस कमजोर नजर आ रहा है, क्योंकि सभी को ऐसा ही लग रहा है कि परी इस बार भी झूठ बोल रही है। तुलसी और विरानी परिवार ने अपनी दलीलों से परी को सही साबित करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो पाएगा या नहीं, ये आज के एपिसोड में पता चलेगा। सीरियल में मेकर्स परी और अजय के बीच दोबारा रिश्ते की शुरुआत दिखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर को आड़े हाथ लेगी तुलसी, क्या फिर जुड़ेंगे इनके रिश्ते के तार? फैंस बोले-पिक्चर अभी बाकी है

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हाई-वोल्टेज ड्रामा फैंस को आ रहा है पसंद

सीरियल  'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हर एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है और इसी ड्रामे के चलते ये फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सीरियल में कई अलग-अलग ट्रैक चल रहे हैं और हर ट्रैक में कई ट्विस्ट आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में जहां एक तरफ गौतम के ट्रैक को आगे बढ़ाएंगे, वहीं मिहिर और तुलसी के रिश्ते में भी काफी बदलाव आएंगे। गौतम, विरानी परिवार की नाक में दम करता दिखाई देगा और केस के बाद भी वो तुलसी और मिहिर से बदला लेने की पूरी कोशिश करेगा। फैंस को फिलहाल कोर्टरूम ड्रामा काफी पसंद आ रहा है और मेकर्स जिस तरह परी को उसकी गलतियों का सबक मिलता दिखा रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में आने वाले एपिसोड्स देखने लायक होंगे और फिलहाल कोई भी सीरियल और रियलिटी शो इसे टक्कर नहीं दे पा रहा है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।