चुनाव, सचिव जी की लवस्टोरी और सांसद की एंट्री, पंचायत सीजन- 4 में आएंगे ये जबरदस्त ट्विस्ट

इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पंचायत सीजन- 4 में क्या-क्या देखने को मिलेगा साथ ही इस न्यू सीजन में क्या-क्या नए ट्विस्ट आएंगे।
Updated:- 2024-06-06, 00:07 IST
what will happen panchayat season

पंचायत वेब सीरीज के तीसरे सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला और अब इस इस वेब सीरीज के चौथे सीजन का इंतजार हो रहा है। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पंचायत वेब सीरीज चौथे सीजन में क्या-क्या नया देखने को मिलेगा साथ ही ये भी बताएंगे की इस वेब सीरीज में क्या नया ट्विस्ट आएगा। 

फुलेरा में होगा चुनाव 

panchayay web series election

पंचायत वेब सीरीज का तीसरे सीजन की कहानी जेल में खत्म हो जाती हैं और इस दौरान पुलिस वाले चुनाव की बात करते हैं। दरअसल, फुलेरा गांव में अब प्रधान का चुनाव होगा और ये चुनाव दो गुट में होगा और दोनों कौन से गुट है ये सीजन-3 में नजर आ चुका हैं। वहीं इस चुनाव में जहां एक तरफ प्रधान अपनि सत्ता को बचाने का काम करेंगे तो वहीं दूसरी और भूषण भी इस चुनाव में उन्हें कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं। 

इसे भी पढ़ें- इस बार फुलेरा गांव में हो रही है दबंगई, ये हैं पंचायत सीजन 3 के हाइलाइट्स

आगे बढेंगी सचिव जी की लवस्टोरी 

love story rinki and sachiv ji

थर्ड सीजन में फुलेरा गाउन के सचिव जी और प्रधान जी की बेटी रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ी है लेकिन अब इस लवस्टोरी में ट्विस्ट आ सकता हैं। दरअसल, सचिव जी  ने MBA की परीक्षा दी है और अगर उन्होने ये परीक्षा पास कर ली तो उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ सकती है, वहीं इस लव स्टोरी के आगे बढ़ने के चांस इसलिए भी  ज्यादा है क्योकि रिंकी भी MBA की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। 

सांसद की होगी एंट्री 

panchayt web series vidhyak entry

पंचायत  के वेब सीरीज पार्ट 3 में सांसद जी भी झलका देखने को मिली है और अब इस सीजन 4 में उनकी एंट्री हो सकती हैं। 'पंचायत-3' 'सांसद जी' विधायक से बात करते हैं और उनकी झलक दिखाई  देती है। वही अब पंचायत 4 'सांसद जी' का की एंट्री किस तरह होगी और क्या नया ट्विस्ट आएगा ये देखने लायक होगा जानकारी के लिए आपको बता दें, संसद जी के किरदार को स्वानंद किरकिरे ने निभा रहे हैं।

आपको बता दें, इस वेब सीरीज में सचिव जी का किरदार जितेन्द्र कुमार निभा रहे हैं  साथ ही रघुबीर यादव प्रधानपति हैं और फैसल मलिक, चंदन रॉय, नीना गुप्ता, सान्विका, सुनीता राजवर इस वेब सीरीज में मुख्य किरदार में हैं।

इसे भी पढ़ें-सचिव जी' बनकर फिर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे जितेंद्र कुमार, इस दिन से लगेगी पंचायत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- IMDB, Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।