Indian Idol 14: देख नहीं सकती है इंडियन आइडल की यह कंटेस्टेंट, जादुई आवाज सुनकर रो पड़ीं श्रेया घोषाल

'इंडियन आइडल 14' में इस साल एक ऐसी कंटेस्टेंट नजर आई हैं जो देख नहीं सकती हैं। हालांकि उनकी आवाज की जितनी तारीफ की जाए वह कम हैं। अपनी मधुर आवाज से वह सभी को हैरान कर रही हैं। बीते दिन एक एपिसोड में उनके ओर से गाया हुआ एक गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
इंडियन आइडल कंटेस्टेंट मेनुका की आवाज है खास
उनके आवाज को सुनकर शो के जजों की आंखों में आंसू आ गए हैं। मेकर्स ने बीते दिन एक प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में मेनका स्टेज पर 'ओ पालन हारे' गाने गाते नजर आ रही हैं। उनके इस गाने को सुनने के बाद श्रेया घोषाल और विशाल ददलानी हैरान रह जाते हैं। उनकी आंखों में केवल आंसू नजर आते हैं। उनका यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।
View this post on Instagram
इंडियन आइडल के ऑडिशन का वीडियो हुआ वायरल
बता दे कि 'इंडियन आइडल 14' के ऑडिशन राउंड के दौरान कंटेस्टेंट मेनुका ने पहला गाना गया था। इस छोटी सी बच्ची की आवाज सभी के रोंगटे खड़े कर रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी आवाज को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Indian Idol 11 में नेहा कक्कड़ को किया जबरन किस, दीपिका से शिल्पा तक इन 5 सेलेब्स के साथ भी हुआ है ऐसा
सोशल मीडिया यूजर्स को मेनुका का आवाज आया पसंद
इतना ही नहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स मेकर्स से ये गुजारिश कर रहे हैं कि वह मेनुका को इस शो में आगे तक लेकर जाए। क्योंकि उनकी आवाज बेहद खास हैं। मेनका ने लता मंगेशकर के इस गाने को कुछ इस तरीके से गाया है कि दर्शक भी हैरान हो रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें- किसी चमत्कार से कम नहीं हैं ये वायरल वीडियोज, आप भी देखें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।