Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:52 PM IST

De De Pyaar De 2 OTT Release: ओटीटी पर इस दिन रिलीज होगी रकुलप्रीत सिंह और अजय देवगन की लव स्टोरी, नोट कर लीजिए तारीख

अजय देवगन-रकुलप्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की थी। ऑडियंस को इसके ओटीटी पर आने का इंतजार था और अब इसकी ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।
Updated:- 2026-01-08, 22:04 IST
image

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन स्टारर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे और अब फाइनली इसकी ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। ये फिल्म 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर औसत रहा था और टिकट खिड़की पर भी फिल्म ने बहुत ज्यादा कमाई नहीं की थी हालांकि, फिल्म फ्लॉप नहीं रही थी, लेकिन हिट भी नहीं हो पाई थी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इसके म्यूजिक को काफी पसंद किया गया था। चलिए, आपको बताते हैं कि ये फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज होने वाली है?

'दे दे प्यार दे 2' की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 9 जनवरी से स्ट्रीम करेगी। नेटफ्लिक्स की तरफ से एक पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी गई है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अब परिवार से मिलने का वक्त है, क्योंकि अब है लड़कीवालों की बारी। नेटफ्लिक्स पर 9 जनवरी से देखें 'दे दे प्यार दे 2'।' इस फिल्म को आप इस वीकेंड पर घर बैठकर एज्वॉय कर सकती हैं। ये साल 2019 में आई फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का सीक्वल है और इसकी खासियत ये है कि सेकेंड पार्ट की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां फर्स्ट पार्ट खत्म हुआ था। फिल्म में अजय देवगन आशीष मेहरा और रकुलप्रीत सिंह उनकी गर्लफ्रेंड आयशा का रोल प्ले कर रही हैं। पहले पार्ट में जहां कहानी आशीष-आयशा और आशीष के परिवार के इर्द-गिर्द घूम रही थी, वहीं इस पार्ट में आयशा के परिवार पर फोकस किया गया है। इस बार की कहानी काफी दिलचस्प है। अजय देवगन यानी आशीष, आयशा के माता-पिता से शादी की इजाजत मांगने पहुंच जाता है और उसके बाद कहानी में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें- साल के पहले हफ्ते में देखें ओटीटी पर मौजूद 2025 की ये हिट फिल्में, थ्रिल-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल डोज

इमोशनल कहानी, फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का फुल डोज है 'दे दे प्यार दे 2'

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

'दे दे प्यार दे 2' की कहानी आशीष और आयशा के इर्द-गिर्द घूमती है। आयशा और आशीष की उम्र में काफी फासला है और उम्र के इसी अंतर के चलते दोनों की शादी में अड़चन आ रही है। पहले पार्ट में अजय देवगन की एक्स वाइफ तब्बू और उनके परिवार पर फोकस किया गया था और इस बार कहानी में आयशा के परिवार को दिखाया गया है। आर. माधवन फिल्म में आयशा के पापा और गौतमी कपूर उनकी मम्मी का रोल प्ले कर रही हैं। फिल्म कॉमेडी, इमोशन्स, म्यूजिक और फैमिली ड्रामे का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release Date: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के बीच करोड़ों में बिके राइट्स


अजय देवगन-रकुलप्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ओटीटी पर धमाल मचा पाती है या नहीं, ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।