Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:59 AM IST

बॉलीवुड की ये हिंदी फिल्में थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

बॉलीवुड की कई फिल्में अब ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार हैं। आप भी इन फिल्मों को ओटीटी पर देख सकती हैं।   
Updated:- 2024-01-17, 17:57 IST
bollywood hindi movies will release on ott platform after theatre

बॉलीवुड ने साल 2023 में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज की हैं। अगर आप भी हिंदी फिल्में देखना पसंद करते हैं तो आपको कुछ सुपरहिट फिल्मों को ओटीटी पर जरूर देखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आप किन फिल्मों को ओटीटी पर हिंदी में देख सकती हैं। 

एनिमल

1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में फिल्म एनिमल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों की और से काफी ज्यादा पसंद किया गया है। यह रणबीर कपूर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में आती हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के दिन ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 

मैरी क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टार फिल्म मैरी क्रिसमस को बड़े पर्दे पर कुछ खास पसंद नहीं किया गया है। अब यह फिल्म ओटीटी पर जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह किस प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- Animal Movie Review: पहले नहीं देखा होगा रणबीर कपूर का ऐसा अंदाज, ये हैं एनिमल मूवी के हाइलाइट्स

टाइगर 3 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

सलमान खान कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म टाइगर 3 को आप अब ओटीटी प्लेटफार्म पर देख सकती हैं। इस धमाकेदार फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकती हैं। 

डंकी

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म डंकी भी जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

यह भी पढ़ें- Animal Trailer: कभी नहीं देखा होगा रणबीर कपूर का ऐसा अवतार, एनिमल के ट्रेलर में अलग हैं ये 5 बातें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।