Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारूकी को कटघरे में खड़ा कर विक्की जैन ने उड़ाईं धज्जियां, रो-रो कर हुआ बुरा हाल

टास्क के दौरान विक्की जैन ने मुनव्वर को काफी कुछ कहा है। जिसके बाद मुनव्वर काफी ज्यादा रोते नजर आएं।  
Updated:- 2023-12-30, 09:33 IST
vicky jain makes shocking claim against munawar faruqui

बिग बॉस के घर में रिश्ते बनते रहते हैं तो वहीं रिश्तों में दरार भी आता रहता है। आय़शा के घर में आने के बाद से ही मुनव्वर का गेम पूरे तरीके से बदल गया है। पहले मुनव्वर घऱ के सभी कंटेस्टेट से बातें करते थे। हालांकि अब मुनव्वर का पूरा ध्यान केवल आयशा पर होता है। ऐसे में बीते दिन हुए टास्क के दौरान मुनव्वर को कटघरे में खड़ा कर विक्की जैन ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ कहा है। टास्क के बाद मुनव्वर कोने में बैठकर रोते हुए नजर आएं।

घर में लगी अदालत 

बीते दिन के एपिसोड में घरवालों के लिए अदालत लगी थी। इस अदालत में सभी ने एक- दूसरे पर वार किया था। सबसे पहले विक्की कहते हैं कि- मुनव्वर इस गेम में शुरू से अच्छे जा रहे थे। हालांकि आयशा के आने के बाद से ही उनका पूरा गेम बदल गया है। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि हां मुझे ऐसा लग रहा है वह गलत नहीं हैं। हालांकि आयशा के आने के बाद उसका गेम खत्म हो गया है। 

मुनव्वर ने क्या दिया जवाब 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुनव्वर फारूकी उनके इस सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं कि- मन्नारा को लेकर भी आपको दिक्कत थी। अब आप आयशा को लेकर कह रही हैं। इसके बाद विक्की जैन एक और आरोप लगाते हुए कहते हैं कि- आप पहले केवल नाजिला का नाम लेते थे। वह सब कुछ गलत था, क्योंकि जैसे घर में आयशा आई है आप पूरे तरीके से बदले- बदले नजर आ रहे हो। इन सभी सवाल- जवाब के बीच आयशा खान को बीते एपिसोड में रोते हुए देखा गया। सभी कंटेस्टेंट ने मुनव्वर पर काफी आरोप लगा था। 

इसे भी पढ़ेंः क्या सच में मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 में आयशा खान को किया प्रपोज?

अंकिता बनी मुनव्वर की वकील 

अंकिता जो टास्क के दौरान मुनव्वर की वकील का काम कर रही थी। वह कहती हैं कि मुनव्वर फेंक नहीं है। वह हमेशा दोस्ती को एक चांस देना चाहते है। हालांकि अभी उन्हें खुद भी समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें क्या करना चाहिए। इसके बाद वह कहती है कि मुनव्वर ने किसी भी तरह से मन्नारा का फायदा नहीं उठाया है। 

इसे भी पढ़ेंः मन्नारा की इस बात पर भड़के मुनव्वर, घर में नहीं थम पा रहा है झगड़े का सिलसिला

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।