Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

Bigg Boss से KBC तक, सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे ये रियलिटी शोज, एक ने पूरे किए 24 साल

Top Reality Shows: कई टीवी शोज के अलावा रियलिटी शोज भी सालों से दर्शकों को एंटरटेन करते आ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही रियलिटी शोज की लिस्ट दिखाएंगे जो काफी लंबे समय से आज तक जारी हैं।
Updated:- 2024-12-05, 13:28 IST
Reality Shows in India

Longest Running Reality Shows: छोटे पर्दे पर टीवी शोज के बाद रियलिटी शोज का भी दर्शकों के सिर पर अलग ही जुनून होता है। फैंस इन रियलिटी शोज के नए सीजन आने का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। यह शोज दर्शकों को एंटरटेन करने के साथ उनकी जिंदगी का भी हिस्सा बन जाते हैं। जिस तरह कई टीवी शोज सालों से चले आ रहे हैं और आजतक फैंस उनको खूब प्यार दे रहे हैं।

उसी तरह कई ऐसे रियलिटी शोज भी हैं, जिनको दर्शक काफी लंबे वक्त से टीवी पर देखते आ रहे हैं। इतने साल बीत जाने के बाद आज भी इनके हर नए सीजन को पसंद किया जा रहा है। आज हम इस आर्टिकल में आपको ऐसे ही रियलिटी शोज की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जो काफी समय से छोटे पर्दे पर छाए हुए हैं।

बिग बॉस (Bigg Boss)

bigg boss

सलमान खान का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में आया था। साल 2024 में इसका 18वां सीजन आ चुका है। इस शो के हर सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। घर के अंदर कैद कंटेस्टेंट्स की नोक झोंक से लेकर प्यार तक को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हर साल इसके नए सीजन का फैंस इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें : इन फेमस कपल्स को हुआ था रियलिटी शो में प्यार, किसी ने कर ली शादी तो किसी का हो गया ब्रेकअप

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)

kbc

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति भी सालों से दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। इसका पहला सीजन साल 2000 में आया था। आज यह शो अपने 24 साल पूरे कर चुका है। इन दिनों इस हो का 16वां सीजन आ रहा है।

खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi)

ROHIT shetty

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। शो में एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट देखने को मिलते हैं। साल 2008 में शुरू हुआ यह रियलिटी शो आजतक दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हाल में इसका सीजन 14 प्रसारित हुआ था। इस सीजन के विनर टीवी एक्टर करण वीर मेहरा रहे थे।

एमटीवी रोडीज (MTV Roadies)

roddies

एमटीवी रोडीज भी टीवी के चर्चित रियलिटी शोज में से एक है। इस शो में ऑडिशन के आधार पर प्रतिभागियों का चयन होता है। साल 2023 इस शो ने अपने 19 सीजन पूरे कर लिए हैं। साल 2025 में इसका 20वां सीजन आएगा। जिसको नेहा धूपिया, रणविजय सिंह और प्रिंस नरूला होस्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें : Uorfi Javed के रियलिटी शो से जुड़ी इन 5 बातों को जान लें

इंडियन आइडल (Indian Idol)

indian idol

पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल भी सालों से चल रहा है। साल 2004 में इसका फर्स्ट सीजन ऑन एयर हुआ था। साल 2024 तक यह शो अपने 15 सीजन पूरे कर चुका है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: IMDB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।