Bigg Boss 20 में इन कंटेस्टेंट्स के आने की है चर्चा, गीता बसरा से लेकर रजत बेदी तक शामिल

बिग बॉस 20 की शुरुआत 6 सितंबर से होने जा रहा है। नए कलेवर और नए ट्विस्ट के साथ शो की शुरुआत होने वाली है। इस बार काफी कुछ ऐसा भी होने वाला है, जो पहले किसी सीजन में नहीं हुआ है और जिसकी झलक शो के प्रोमो में सामने आ चुकी है। इस सीजन में 'करण-अर्जुन' के अंदाज में शो में धमाल मचेगा और सलमान खान कंटेस्टेंट्स को 'तथास-टू' का वरदान देते नजर आएंगे यानी इस बार सभी कंटेस्टेंट्स को दो जीवनदान मिलेंगे। ऐसे में मेकर्स की तरफ से उन्हें खुलकर खेलने का मौका दिया जा रहा है। इस सीजन को लेकर कई कंटेस्टेंट्स से बात चल रही है, तो कुछ के नाम पर मुहर लग चुकी है। हालांकि, फैंस को अभी चैनल की तरफ से कंफर्म कंटेस्टेंट्स के प्रोमो का इंतजार है। अभी तक जो प्रोमो सामने आए हैं, उनमें कंटेस्टेंट्स के नाम और चेहरे का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, उनकी झलक जरूर देखने को मिल रही है। चलिए बताते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 20वें सीजन में गीता बसरा से लेकर रजत बेदी तक, कौन-से सेलेब्स नजर आ सकते हैं।
'बिग बॉस 20' में नजर आ सकते हैं ये कंटेस्टेंट्स
गीता बसरा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा के 'बिग बॉस 20' में भाग लेने की चर्चा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें शो का कंफर्म कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। गीता बसरा ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया। हरभजन से शादी और बच्चों के परवरिश के चलते उन्हें फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि, फिल्म 'अवस्थी वर्सेस अवस्थी' से उनके कमबैक की चर्चा है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि वो 'बिग बॉस 20' में नजर आएंगी।
View this post on Instagram
रजत बेदी
रजत बेदी ने कई फिल्मों में शानदार काम किया है। पिछले लंबे वक्त से उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली थी। हालांकि, हाल ही में वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से उन्होंने शानदार कमबैक किया है और उन्हें काफी पॉपुलरिटी भी मिली। वायरल खबरों की मानें तो वह इस सीजन बिग बॉस हाउस में नजर आ सकते हैं।
View this post on Instagram
अंजलि अरोड़ा
'लॉक अप' फेम अंजलि अरोड़ा के भी 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने की चर्चा जोरों पर है। अंजलि की जिंदगी से कई विवाद भी जुड़े हैं। रियलिटी शो 'लॉक अप' में उनका नाम मुनव्वर से भी जुड़ा था। एक वक्त पर वह एक वायरल एमएमएस को लेकर भी सुर्खियों में भीं। अंजलि फिलहाल ट्रोलर्स के निशाने पर हैं, क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म में वह माता सीता के रोल में नजर आएंगी, जिसे लेकर इंटरनेट यूजर्स काफी गुस्सा जता रहे हैं।
View this post on Instagram
शोविक चक्रवर्ती
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती भी इस सीजन का हिस्सा बन सकते हैं। सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद रिया और शोविक पर कई इल्जाम लगे थे और दोनों को कुछ वक्त जेल में भी बिताना पड़ा था। ऐसे में अगर शोविक शो का हिस्सा बनते हैं, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने किया 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट का ऐलान, 'करण-अर्जुन' के अंदाज में शो में मचेगा धमाल
इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर भी हो रही है चर्चा
इसके अलावा 'बिग बॉस 20' में नीति टेलर, कुशल तंवर, एल्नाज नोरोजी, सनाया ईरानी, मोहित सहगल, जिया मानेक, माही विज और प्रणाली राठौड़ के आने की भी चर्चा है। कई रिपोर्ट्स में शुभांगी अत्रे, करण पटेल, शगुन शर्मा और मौनी रॉय का नाम भी सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में रियल लाइफ 'अहम जी' के साथ एंट्री करेंगी गोपी बहू? जमकर मचेगा धमाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।