Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:23 AM IST

Bigg Boss 20 में एक्स गर्लफ्रेंड संग एंट्री लेंगे करण वाही? सोशल मीडिया पर तेज हुईं अटकलें

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 20 में करण वाही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड संग एंट्री ले सकते हैं। फिलहाल वह 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं।
Updated:- 2026-08-28, 13:55 IST
bigg boss 20 karan wahi to participate with ex girlfriend uditi singh social media speculation

'बिग बॉस 20' इन दिनों टीवी और ओटीटी का सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है। सलमान खान के इस कॉन्ट्रोवर्शियल शो की शुरुआत 6 सितंबर से होने वाली है और मेकर्स की तरफ से इसके नए प्रोमो लगातार आउट हो रहे हैं। इस बार कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट होने के बाद भी घर में रहेंगे, क्योंकि उन्हें एक और जीवनदान मिलेगा। इस सीजन के लिए कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार सामने आ रहे हैं। गीता बसरा, रजद बेदी, मैरी कॉम और ईशा रिखी के बाद अब करण वाही व उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह के भी शो में एंट्री करने के चर्चे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह एक्स कपल इस सीजन का हिस्सा बन सकता है। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।

Bigg Boss 20 में Karan Wahi की एंट्री को लेकर क्या है चर्चा?

सोशल मीडिया पर वायरल रिपोर्ट्स की मानें तो करण वाही और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह 'बिग बॉस 20' में हिस्सा ले सकते हैं। करण वाही और उदिति सिंह ने लगभग साल 2019 के आसपास एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और साल 2022 में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। बताया जा रहा है कि उदिति सिंह, 'बिग बॉस 20' के लिए फाइनल हो चुकी हैं, वहीं करण वाही से बातचीत चल रही है। करण वाही फिलहाल 'खतरों के खिलाड़ी 15' में नजर आ रहे हैं और फरहाना भट्ट संग उनकी जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Karan Wahi की एक्स Uditi Singh कौन हैं?

करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड उदिति सिंह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वह चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है। साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान करण ने उदिति को बर्थडे विश करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में एंट्री लेंगी बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रि‍खी? रैपर पर लगाए थे कई आरोप

Karan Wahi के Bigg Boss 20 में आने की खबर कितनी सच है?

करण वाही या बिग बॉस 20 के मेकर्स की तरफ से अभी करण की एंट्री को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में अभी करण और उदिति के शो में आने की खबरों को कंफर्म नहीं माना जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में रियल लाइफ 'अहम जी' के साथ एंट्री करेंगी गोपी बहू? जमकर मचेगा धमाल

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।