herzindagi
image

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल बनीं महारानी, अमल मलिक ने अपने हाथों से खिलाया खाना तो घरवाले बने सेवक! क्या घर में आया है कोई बड़ा ट्विस्ट?

Tanya Mittal Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर में उनके अमीरी के दावे हों या अमल मलिक संग उनकी बढ़ती नजदीकियां हों, वह लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं। हाल ही में एक एपिसोड में तान्या मित्तल को घरवाले एकदम रॉयल ट्रीटमेंट देते हुए नजर आए। क्या घर में कुछ नया ट्विस्ट आया है, चलिए जानते हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-09-24, 17:22 IST

बिग बॉस 19 को शुरू हुए पूरा 1 महीना हो चुका है और इस एक महीने में सलमान खान के शो में कई धमाकेदार ट्विस्ट आए हैं। शो का यह सीजन टीआरपी में अभी कुछ खास कमाल नहीं कर रहा है लेकिन, हर सीजन की तरह इस सीजन में भी सोशल मीडिया पर शो के कंटेस्टेंट्स और शो में होने वाली घटनाओं से जुड़ी रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं। तान्या मित्तल, इस सीजन की सबसे चर्चित सदस्यों में से एक हैं। भले ही यह चर्चा उनके बिना सिर-पैर के बयानों को लेकर है लेकिन, सच यही है कि तान्या इस सीजन में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोर रही हैं। तान्या अक्सर बताती रहती हैं कि कैसे वह अपने घर में महारानी की तरह रहती हैं। हाल के एक एपिसोड में तो बिग बॉस के घर में भी कुछ ऐसा ही होता नजर आया। चलिए, आपको बताते हैं इनसाइड स्टोरी।

तान्या मित्तल बनीं बिग बॉस 19 के घर में महारानी


तान्या मित्तल को बिग बॉस 19 के घर में खूब लाइमलाइट मिल रही है हालांकि, घरवाले अक्सर उनकी टांग खींचते नजर आते हैं क्योंकि उनकी अमीरी के किस्सों पर भरोसा कर पाना किसी के लिए भी पॉसिबल नहीं होता है। हाल ही के एक एपिसोड में तान्या ने पीले रंग की साड़ी और हाथ में ग्लव्स पहने हुए थे। इस एपिसोड में शहबाज उन्हें मजाक में कहते हैं कि तान्या महारानी हैं...महारानी के लिए परात में खाना आ रहा है और फिर उनके सेवन बनकर वह उनके लिए खाना लाते हैं। इसके बाद अमल मलिक उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाते हैं क्योंकि उन्होंने ग्लव्स पहने थे। जीशान कादरी उन्हें पानी पिलाते हैं और तान्या भी पूरी तरह इस मजाक को एज्वॉय करते नजर आती हैं। घरवालों को इस तरह तान्या की सेवा में लगे देखकर गौरव खन्ना कहते हैं कि तान्या का न अलग ही शो चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Tanya Mittal Net Worth: बकलावा खाने के लिए दुबई जाने से लेकर स्वर्ग से भी सुंदर घर का दावा करने तक...क्या वाकई इतनी अमीर हैं बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल? जानें नेटवर्थ

तान्या और अमल की जोड़ी भी फैंस को आ रही है पसंद

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

More For You


बिग बॉस हाउस में तान्या और अमल की जोड़ी को भी फैंस पसंद कर रहे हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर कपल हैशटैग अमान्या भी दिया गया है। इनके क्यूट मूमेंट्स की रील्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं हालांकि, कुछ ऐसी क्लिप्स भी हैं जिनमें पीठ पीछे अमल, तान्या की बुराई करते नजर आ रहे हैं। कुछ एपिसोड पहले दोनों का रोमांटिक डांस भी फैंस को बहुत पसंद आया था।

 

यह भी पढ़ें- क्या तान्या मित्तल और अमल मलिक पर बड़ा दाव खेल रहे हैं मेकर्स? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कपल हैशटैग अमान्या, अब इस करीबी शख्स ने किया दोनों के रिश्ते पर रिएक्ट


बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल आपको कितनी पसंद है या घर का कौन-सा सदस्य आपका फेवरेट है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal, Jio Hotstar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।