Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:23 AM IST

Bigg Boss 18: क्या Lovekesh Kataria होंगे बिग बॉस 18 का हिस्सा?

बिग बॉस ओटीटी 3 का हिस्सा रह चुके लवकेश कटारिया को लेकर यह खबर आ रही हैं कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने वाले हैं। चलिए जानते हैं क्या है सच।   
Updated:- 2024-08-06, 16:28 IST
bigg boss maker may approach lovekesh kataria for salman khan show

बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला है और हर साल की तरह, इस बार भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। शो शुरू होने से पहले लोग जानना चाहते हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रिटी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस बीच, एक नाम जो खास चर्चा में है, वह है लवकेश कटारिया का तो क्या वाकई लवकेश कटारिया बिग बॉस 18 का हिस्सा होंगे? चलिए जानते हैं...

कौन हैं लवकेश कटारिया 

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग होने के साथ वह एक लोकप्रिय यूट्यूब भी हैं। गुरुग्राम हरियाणा के रहने वाले लवकेश कटारिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 में देखा गया था। इस सीजन में उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की है। वह यह शो तो नहीं जीत पाएं लेकिन उन्होंने लोगों का दिल जरूर जीत लिया है। ऐसे में अब उनको लेकर खबर आ रही हैं कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने वाले हैं। 

बिग बॉस 18 में लवकेश कटारिया की होगी एंट्री

lovekesh kataria bigg boss ott season

बिग बॉस 18 में लवकेश कटारिया की एंट्री की खबर को लेकर कहा जा रहा है कि वह इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। मेकर्स ने उन्हें इस शो में आने के लिए अप्रोच किया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे इस शो में दिखाई देंगे।

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss 18 कब से होगा शुरू? कंफर्म हुआ पहला कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी 3 था खास

बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी रियल पर्सनालिटी को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। हालांकि घरवालों ने उन्हें बाहर निकालने का फैसला किया था। ऐसे में उन्हें शो से बाहर आना पड़ा। वह शो से निकलने के बाद भी यही कहते हैं कि वह शो जीत जाते अगर घरवाले उन्हें बाहर नहीं निकालते। 

बिग बॉस 18 में शामिल हो सकते हैं ये सेलेब्स

  • समीरा रेड्डी
  • जैन सैफी
  • पूजा शर्मा
  • डॉली चायवाला
  • दिग्विजय सिंह राठी
  • फैजल शेख
  • दलजीत कौर
  • दीपिका आर्य
  • नुसरत जहां
  • एलिस कौशिक 
  • हर्ष बेनीवाल
  • सुरभि ज्योति
  • करण पटेल
  • सोमी अली

इसे भी पढ़ें : Bigg Boss OTT 3: क्या बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर बनने वाले हैं नेजी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।