Bigg Boss 18: फिनाले वीक से पहले घर से कट सकता है इन दो सदस्यों का पत्ता, वायरल हो रहे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के नाम आपको कर सकते हैं हैरान

Bigg Boss 18 Grand Finale: बिग बॉस 18 अपने अंजाम पर पहुंचने वाला है। सलमान खान ने वीकेंड के वार में बताया था कि शो का फिनाले 19 जनवरी को टेलीकास्ट होगा और कोई एक सदस्य इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। घर के अंदर अभी 9 सदस्य मौजूद हैं। कशिश के एलिमिनेशन के साथ शो को अपने टॉप 9 मिल गए हैं। घर में आज टिकट टू फिनाले टास्क होगा लेकिन खबरों की मानें तो बिग बॉस के इतिहास में पहली बार इस टास्क को कोई नहीं जीता है। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विवियन डीसेना ने टिकट टू फिनाले अपने नाम किया है। इसी बीच खबरें हैं कि शो से इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो सदस्यों का पत्ता कटेगा। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। चलिए, आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
बिग बॉस के घर से इस हफ्ते बाहर हो सकते हैं ये दो सदस्य
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिशेन टास्क टीम में हुआ। टास्क के नियमों को फॉलो न करने की वजह से, रजत दलाल, चाहत पांडे और श्रुतिका अर्जुन की टीम, घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गई है। खबरों की मानें तो मिड वीक में घर में से कोई एक सदस्य बाहर होगा और इसके बाद वोटिंग के आधार पर वीकेंड पर इन तीनों से किसी एक सदस्य का पत्ता कटेगा। कई रिपोर्ट्स में चाहत और श्रुतिका के घर से एलिमिनेट होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसे लेकर अभी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।
बिग बॉस 18 के टॉप 5 बन सकते हैं ये सदस्य
View this post on Instagram
बिग बॉस 18 के कई फैन पेज में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ऑरमैक्स ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस 18 के पिछले हफ्ते के 5 सबसे लोकप्रिय सदस्यों के नाम बताए गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रजत दलाल, दूसरे पर विवियन डीसेना, तीसरे पर करणवीर मेहरा, चौथे पर शिल्पा शिरोडकर और पांचवे नंबर पर चाहत पांडे हैं। वहीं, कुछ फैन पेज के अनुसार, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा टॉप 5 में हैं और शिल्पा और चाहत टॉप 5 की रेस से बाहर हैं। ऐसे में देखना होगा कि कौन-से सदस्य, टॉप 5 कंटेस्टेंट में जगह बना पाते हैं।
Bigg Boss 18 में कौन-सा कंटेस्टेंट आपका फेवरेट है और आप किसे ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।