Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

सस्पेंस से भरी हुई हैं ये हिंदी फिल्में, ओटीटी पर देखकर घूम जाएगा दिमाग, हर एक मोड़ पर मिलेगा रहस्यों का जंजाल

Suspense Thriller Films On OTT: क्या आप ओटीटी पर सस्पेंस, क्राइम और थ्रिलर से भरपूर हिंदी फिल्म देखने का शौक रखते हैं, तो आपको नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही बेस्ट हिंदी फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालनी चाहिए। आइए देखें, सस्पेंस और क्राइम-थ्रिलर फिल्में...
Updated:- 2025-03-27, 13:50 IST
Suspense Thriller Films On OTT

Best Suspense Thriller Movies On OTT Hindi: हॉलीवुड फिल्मों में सस्पेंस और थ्रिलर काफी ज्यादा होता है। यही वजह है कि भारतीय दर्शक भी अंग्रेजी फिल्में इतने चाव से देखते हैं। बता दें कि विदेशों में ही नहीं, बल्कि भारत में भी कई ऐसी फिल्में हैं, जो सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हैं। इन फिल्मों में इतना सस्पेंस है कि आप इन्हें समझने बैठेंगे, तो आपका माथा ही घुम जाएगा। अगर आप भी ओटीटी पर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्में देखना चाहते हैं, तो आपको नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही टॉप हिंदी फिल्में जरूर देखनी चाहिए। आइए देखें, सस्पेंस से भरी टॉप हिंदी फिल्में जो नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।

यह भी देखें- Chhorii 2 Teaser: रोंगटे खड़े कर देगा छोरी 2 का खौफनाक टीजर...एक बार फिर दिखेगा दहशत का वो खतरनाक मंजर

इत्तेफाक

सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक एक बहुत ही शानदार फिल्म है। दोनों ही डबल मर्डर केस के गवाह होते हैं। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसे अभय चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में  सस्पेंस भरे हैं । कहानी बहुत ही शानदार है। इस फिल्म के आईएमडीबी पर 7.2 रेटिंग मिली हुई है।

हसीन दिलरुबा

तापसी पन्नू की फिल्म हसीना दिलरुबा को उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म माना जाता है। इस फिल्म में मर्डर का तरीका देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। सस्पेंस देखकर आपके माथे पर भी पसीना आ जाएगा। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसका डायरेक्शन विनील मैथ्यू ने किया था। फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में नजर आए थे।

जानेजान

क्राइम और सस्पेंस से भरी फिल्म जानेजान साल 2023 में रिलीज हुई थी। करीना कपूर ने फिल्म में लीड रोल किया है। जयदीप अहलावत और विजय वर्मा ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऐसी मर्डर-मिस्ट्री है, जिसमें कत्ल के तरीके और बॉडी छुपाने का सस्पेंस आपको हिलाकर रख देगा। 

मोनिका ओ माय डार्लिंग

'मोनिका ओ माय डार्लिंग' एक डार्क क्राइम-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। राजकुमार राव और हुमा कुरैशी ने इस फिल्म में लीड रोल किया है। फिल्म की कहानी इतनी तगड़ी है कि मर्डर का हर सस्पेक्ट विक्टिम ही बन जाता है। इसमें इतना सस्पेंस है कि आप स्क्रीन से चिपकने के लिए मजबूर हो जाएंगे। 

खुफिया

खुफिया' सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर एक शानदार फिल्म है। फिल्म में तब्बू लीड एक्ट्रेस के रोल में हैं। एक्ट्रेस फिल्म में एक रॉ एजेंट का किरदार निभाती हैं। तब्बू इस फिल्म में भारत के सिक्योरिटी सीक्रेट्स का बिजनेस करने वाले एक जासूस के बारे में पता लगा रही होती हैं। फिल्म का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है। इस फिल्म में अली फजल और वामिका गब्बी ने भी काम किया है।

यह भी देखें- 13 साल के बच्चे पर मर्डर का आरोप, परिवार मुसीबत में...क्या है Adolescence जिसकी दुनिया भर में हो रही चर्चा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:IMDb

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।