यादों से भरा मेरा नैनीताल की पहाड़ियों का पहला ट्रिप

हम कितना भी घूम लें लेकिन पहला ट्रिप हमेशा याद रहता है। पहले ट्रिप की बातें और यादें जहां हम अपने हर दूसरे ट्रिप में सुनाते हैं तो वहीं आज के समय में कही भी घूमने का प्लान बने पहले ट्रिप की यादें अपने आप ताजा हो जाती है। इस पल को फिर से जीने का मन तब करता है जब हम पहले ट्रिप की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन की गैलरी में देखते हैं। वक्त कितना भी बदल गया हो लेकिन जब भी मेरे सामने ट्रिप भी बात होतीहै तो मुझे अपने पहले ट्रिप की याद आती है। मेरे पहला नैनीताल का ट्रिप यह एक ऐसा ट्रिप था जिसमें कुछ अंदाजा नही था कैसे जाना हैं, कहां रहना हैं कितने दिन के लिए जाना हैं और देखने लायक क्या-क्या है। बस निकल पड़ें।
इस तरह बना प्लान
इस ट्रिप की शुरुआत तब हुई जब दोस्तों ने कहा कि कही घूमने चलते हैं तो अचानक से मन में आया कि नैनीताल देखने चलते हैं पर ट्रिप से पहले था ऑफिस का काम क्योंकि ऑफिस की वजह से इस प्लान का सोच पाए। ऑफिस नोएडा में था पर ज्यादा समय मै ऑफिस का काम घर से करती थी तो अपने ऑफिस को अपने कपड़ों के साथ पैक किया और शाम को दोस्तों के साथ निकल पड़ें।
बजट में पूरा किया 3 दिन का ट्रिप
ट्रिप पर जाने से पहले लोग तैयारी करते हैं लेकिन इस ट्रिप की तैयारी कुछ ऐसी थी सिर्फ फोन में ही फोटो देखकर अंदाजा लगाया कि कहां-कहां जाना है और कहां रहना हैं। फोन देखते हुए 3500 में 5 लोगों के सस्ते में होटल भी मिल गया होटल के मैनेजर से बात हुई और इस तरह तय हो गया कि नैनीताल में रहना कहां है।
दोस्तों की गाड़ी थी जिसमें सबने मिलकर पेट्रोल फुल करवा दिया और इसका खर्च हम सबने आपस में बाँट दिया। इसके बाद शहरों के हाईवे से तेजी से आगे बढ़ते हुए हम पहाड़ों की टेढ़ी मेढ़ी सड़कें पर आगे बढ़ें और जैसे-जैसे पहाड़ों की ऊंचाई पर पहुंचे वैसे-वैसे मौसम का जादू भी छाने लगा और ठंडी हवाओं का एहसास हुआ।
गुरुवार की रात को निकले और शुक्रवार की सुबह नैनीताल आ गया रास्ते में ऑफिस का काम निपटाया और इस तरह होटल पहुंच गए। इसके बाद दिन भर ऑफिस का काम किया और शाम को घूमने के लिए निकल पड़ें।
उत्तराखंड के व्यंजनों का उठाया लुफ्त
सबसे पहले नैनीताल का झील देखा और फिर बोटिंग करने का मन बनाया दोस्तों को राजी किया और फिर नैनीताल की झील में बोटिंग की और इस दौरान कई सारे तस्वीरें भी ली। वहीं इसके बाद बात आई खाना खाने की। यहां पर कई सारे गढ़वाली और कुमाउनी होटल नजर आए जहां पर खाना खाने का मन बनाया और इन होटल के मेनू में हर तरह के खाने की डिश थी साथ ही उत्तराखंड के फेमस डिश भी थी। उत्तराखंड की दाल, चावल, कुट्टू के आटे की रोटी और साथ में चटनी जिसका टेस्ट अलग ही था और इन होटल में व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
अगला दिन सुबह से यहां पर बारिश होने लगी ऐसा लगा जैसे हमारा स्वागत हो रहा हो बारिश के बीच दाल के पकोड़े आए जिसका स्वाद शहरों के बड़े-बड़े रेस्टुरेंट से बी बहरीन था और पकोड़ों और बरिश के बीच ऑफिस का काम निपटाया और जैसे ही बारिश रुकी हम फिर घूमने निकल गए। अगले दिन यहां के माल रोड गए जहां हमने खूब सारी शॉपिंग की साथ ही कुछ हैंड बैग भी लिए। वहीं इसके बाद एरियल रोपवे के जरिए नैनीताल की ऊंची पहड़ी पर गए जहां हमने नैनीताल की झील को काफी ऊंचाई से देखा। यहाँ का सीन कुछ ऐसा था कि मानों वक़्त थम गया हो। वहीं ट्रिप पूरा होने से पहले हमने यहां की एथनिक ड्रेस पहनी क्योंकि इस तरह की ड्रेस में तस्वीर नहीं ली तो ट्रिप अधुरा-सा लगता। इसके बाद शाम को डिनर किया और डिनर में देशी व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
नैना देवी मंदिर के किए दर्शन
अगला दिन घर वापसी का था लेकिन इससे पहले नैन देवी मंदिर के दर्शन किए और फिर वापसी में एक वाटर फॉल भी गए, जहां एक्सपीरियंस काफी अच्छा रहा। वहीं इसके बाद बात आई पहाड़ों में Maggi खाने की और इस दौरान घर आते-आते पहाड़ों की Maggi का स्वाद भी चख लिया। इसके बाद घर के लिए यहां की फेमस बाल मिठाई ली और शाम तक घर पहुंच गए। घर आकर हिसाब किया तो पता चला की मात्र 2000 में ये पूरा ट्रिप पूरा हो गया साथ ही कई सारी यादें भी बन गयी और इस तरह सस्ते बजट में पूरा हुआ. ये ट्रिप जो इतना बेहतरीन था कि हर दूसरे ट्रिप के दौरान मुझे इस ट्रिप की याद आती है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - Prakriti Nautiyal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।