Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

वृंदावन- मथुरा के इन घाटों से आज भी अधिकतर लोग हैं अंजान, इनकी कहानियां सुन आपका भी करेगा जाने का मन

वृंदावन-मथुरा तो हमने कई बार घुमा है। लेकिन वहां के फेमस घाट के बारे में पहली बार सुना और देखा। जिसे देखकर आपको भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आर्टिकल में बताते हैं कहां ये मौजूद हैं। 
Updated:- 2025-05-16, 15:03 IST
image

कृष्ण नगरी में जब भी हम जाते हैं, तो मन प्रसन्न हो जाता है। हर तरफ राधे-कृष्ण का नाम ही सुनाई देता है। साथ ही, हर कोई इनकी भक्ति में डूबा नजर आता है। यहां पर कई सारे मंदिर हैं, जहां पर अक्सर लोग आते हैं भगवान के दर्शन के बाद कई सारी तस्वीरें लेते हैं। लेकिन यहां पर कई सारे ऐसे घाट हैं, जहां का रहस्य हर किसी को नहीं पता है। साथ ही, ज्यादातर लोगों ने इन घाटों को घुमा भी नहीं है। आर्टिकल में हम आपको इन घाटों के बारे में बताते हैं।

केशी घाट

Keshi ghat

केशी घाट वृंदावन का सबसे प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यहां पर राक्षस केशी को मारने की लीला के नाम पर रखा है। ऐसा कहा जाता है कि केशी दानव कंस के द्वारा भेजा गया था। जब वो भगवान कृष्ण को मारने के लिए वृंदावन पहुंचा तो भगवान कृष्ण ने इसी घाट पर उसे सबक सिखाया और मार दिया। तभी से इस घाट का नाम केशी घाट रखा गया। घाट काफी सुंदर तरीके से बनाया गया है। यहां पर आपको बैठकर काफी सूकुन मिलेगा।

विश्राम घाट

Ghat

मथुरा में सिर्फ कृष्ण जन्मभूमि ही प्रसिद्ध नहीं है। बल्कि यहां पर एक ऐसा घाट भी है, जो काफी प्रसिद्ध है। जहां पर कंस का वध करने के बाद भगवान कृष्ण और बलरामजी ने आराम किया था। इसे विश्राम घाट के नाम से जानते हैं। यहां पर यमुनाजी में लोग स्नान करते हैं। साथ ही, घाट के आसपास मौजूद मंदिरों को घुमते हैं। यहां पर बैठकर आपकी सारी परेशानी का निवारण हो जाएगा।

श्री वराह घाट

Ghat (2)

श्री वराह घाट (Shri Varah Ghat) मथुरा में एक धार्मिक स्थल है। यह द्वारिकाधीश मंदिर के पास मौजूद हैं। यहां पर भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी इस घाट पर स्नान करके मंदिर के दर्शन करता है, तो उसे स्वर्क की प्राप्ती होती है। इसके अलावा, इस मंदिर की 11 परिक्रमा करने से संपूर्ण पृथ्वी की परिक्रमा का फल भी मिलता है। इस घाट को वहां पर रहने वाले लोग तो अच्छे से जानते हैं। लेकिन घुमने आने वाले लोग इस घाट की जानकारी कम रखते हैं।

आप भी अगली बार वृंदावन-मथुरा घुमने जाएं तो इन घाटों को देखने जरूर जाएं। यहां की कहानियां काफी रोचक है। जिसे जानकर आपको अच्छा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।