Kisi Ko Khali Bartan Dene Se Kya Hota Hai: ऐसी कई लोक मान्यताएं है जिनका पालन आज भी किया जाता है। इन्हीं में से एक है किसी को खाली बर्तन न देने की। असल में ऐसी मान्यता है कि जब हम किसी से कुछ लेते हैं, जैसे कि किसी बर्तन में चीनी, चाय या अन्य कोई वस्तु तो लौटाते समय उस बर्तन को खाली नहीं देना चाहिए बल्कि उस बर्तन में कुछ न कुछ डालकर ही देना चाहिए। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इसके पीछे का तर्क।
लोक मान्यता के अनुसार देखा जाए तो किसी को भी खाली बर्तन लौटाना सिर्फ इस बात का सूचक था कि आप दरिद्र हैं या आपके पास कुछ नहीं देने के लिए। यानी कि एक तरह से प्रतिष्ठा का प्रतीक, लेकिन मात्र एक यही कारण नहीं है खाली बर्तन न लौटाने के पीछे।
यह भी पढ़ें: घर में देवी-देवताओं की खड़ी मूर्ति रखने से क्या होगा?
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि खाली बर्तन इसलिए भी किसी को लौटाना नहीं चाहिए क्योंकि हर धातु के बर्तन का किसी न किसी ग्रह से नाता है। सूर्य और मंगल ग्रह तांबे के बर्तन का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं, चांदी के बर्तन का नाता चंद्रमा से माना गया है।
इसके अलावा, स्टील के बर्तनों को सनातन परंपरा में अशुद्ध मानते हैं। ऐसे में स्टील के बर्तन राहु से संबंध रखते हैं। अब अगर आप तांबे का बर्तन खाली लौटाते हैं तो इससे कुंडली में सूर्य और मंगल की स्थिति खराब होती है और भाग्य का साथ मिलना बंद हो जाता है।
यह भी पढ़ें: कौन थे हनुमान जी के सौतेले भाई?
जबकि अगर आप चांदी के बर्तन खाली देते हैं तो इससे चंद्रमा कमजोर पड़ता है और मानसिक परेशानियां घेरने लगती हैं। तनाव की स्थिति पैदा होती है। इसके अलावा, स्टील के बर्तन खाली लौटाने का अर्थ है राहु के दुष्प्रभाव को बढ़ावा देना और अशुभता का आगमन।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों मना किया जाता है कि किसी को भी खाली बर्तन लौटाने से और क्या है इसके पीछे का तर्क। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
\
image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।