Gas Par Kyu nahi Rakhna Chahiye Khali Tawa: रसोई घर से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जिनके बारे में वास्तु शास्त्र में बताया गया है। इन्हीं में से एक है गैस या चूल्हे पर तवा रखने से जुड़ा नियम। असल में वास्तु शास्त्र कहता है कि गैस पर कभी भी तवा उल्टा नहीं रखना और न ही कभी भी खाली तवा रखना चाहिए। अब ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों गैस पर खाली तवा रखने की मनाही है और क्या है इससे होने वाले नुकसान।
रसोई घर में रखी हर एक वस्तु का नाता किसी न किसी ग्रह से बताया गया है। ठीक ऐसे ही तवे का संबंध राहु (राहु को मजबूत करने के उपाय) से है। जब चूल्हे पर तवे को उल्टा रखा जाता है तो यह राहु के दुष्प्रभाव के बढ़ने का संकेत है। वहीं, खाली तवा रखना घर के खाली हो जाने को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: रसोई में उल्टे नहीं रखने चाहिए ये बर्तन
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि चूल्हे से अग्नि निकलती है। अग्नि के संपर्क में आने से राहु का बुरा असर बढ़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चूल्हे का नाता शुक्र ग्रह से है और शुक्र एवं राहु की आपस में दुश्मनी मानी गई है। तवे पर अन्न होना राहु को शांत करता है।
अगर खाली तवा चूल्हे पर रखा जाए तो इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है। घर की रसोई में वास्तु दोष (वास्तु दोष दूर करने के उपाय) उत्पन्न होता है और मां अन्नपूर्णा भी नाराज हो जाती हैं। उनका वास घर की रसोई से लुप्त हो जाता है। घर में धन-धान्य की कमी आने लग जाती है।
यह भी पढ़ें: Toilet Vastu: आपकी तरक्की का सबसे बड़ा दुश्मन है आपका टॉयलेट
यही कारण है कि तवे को कभी भी खाली गैस पर न रखें। साथ ही, इस बात का भी ध्यान रखें कि गंदे तवे को भी गैस पर न रखें।तवा हमेशा धोकर ही चूल्हे पर चढ़ाएं, नहीं तो इसे अशुद्धता का चिन्ह माना जाता है। साथ ही, चूल्हे को भी हमेशा साफ रखें।
यह विडियो भी देखें
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों गैस पर नहीं रखना चाहिए खाली तवा और क्या है इसके पीछे का महत्व एवं कारण। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।