Smartphone Charging: कभी सोचा है फोन देर से चार्ज होने के क्या हो सकते हैं कारण?

अगर आपका स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं कर रहा है और यह फोन को काफी स्लो चार्ज कर रहा है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि क्यों आपका चार्जर स्लो काम करता है।
Updated:- 2024-09-25, 16:35 IST
image

एंड्रॉयड फोन यूजर्स की संख्या काफी बढ़ गई है। आज के समय में बच्चे से लेकर बूढ़ों तक लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन का कोई न कोई मॉडल है ही। अब एंड्रॉयड फोन अपडेटेड होने के साथ-साथ इसके चार्जर भी बेहद स्मार्ट आने लगे हैं। सभी को अपने मोबाइल के साथ फास्ट चार्जिंग वाला चार्जर चाहिए होता है। हालांकि, जितनी सुविधाएं मिलती हैं, उनके साथ उतनी ही दिक्कतें भी होती हैं। इन्हीं में से एक समस्या स्लो चार्जिंग का है। दरअसल, स्मार्टफोन की चार्जिंग कई बार धीमी पड़ जाती है, जिसके बाद लोग काफी परेशान हो जाते हैं और समझ नहीं आता कि आखिर यह चार्जर क्यों ठीक से काम नहीं कर रहा है। कई बार लोग सर्विस सेंटर और दुकानों तक विजिट करने पहुंच जाते हैं। हालांकि, इसके पीछे और भी कुछ कारण हो सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि फोन देर से चार्ज होने के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।

खराब स्विच बोर्ड

Switch board role in charging Smartphone

धीमी चार्जिंग के पीछे एक आम कारण खराब स्विच बोर्ड भी हो सकता है। अगर पावर सॉकेट में कोई समस्या हो, तो फोन ठीक से चार्ज नहीं हो पाता है। ऐसे में, अगर आपका फोन स्लो चार्ज कर रहा है, तो आप घर के दूसरे बोर्ड में चार्जर लगाकर ट्राई कर सकते हैं।

चार्जर में खराबी भी है एक कारण

phone charging

कई बार चार्जर खराब हो जाने से फोन धीरे-धीरे या बिल्कुल भी चार्ज नहीं करता है। अक्सर ऐसी समस्या चार्जर के पुराने होने के बाद आती है। कभी-कभी पुराना चार्जर आपके फोन को स्लो चार्ज करने लगता है। इसके अलावा, नकली चार्जर के कारण भी फोन चार्ज करने में दिक्कत आती हैं। इसे ठीक करने के लिए आप समय रहते एक नया और ऑरिजनल चार्जर खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 4 अमेजिंग ट्रिक से दूर करें फोन में धीमी चार्जिंग की समस्या

चार्जिंग केबल में समस्या

slow charging phone

चार्जिंग केबल में टूट-फूट या क्षति होने से भी चार्जिंग की गति कम हो सकती है। इसके अलावा, अगर आप बिना ब्रांड वाली या फिर नकली केबल का इस्तेमाल करते हैं, तब भी आपके फोन को स्लो चार्जिंग का शिकार होना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें- फोन के साथ न करें ये गलतियां, हमेशा के लिए हो सकता है खराब

बैटरी की स्थिति

फोन की बैटरी में किसी तरह की खराबी के कारण भी आपका फोन स्लो चार्ज करता है। एक समय के बाद बैटरी की क्षमता भी घटने लगती है, जिससे चार्जिंग का समय बढ़ जाता है। अगर बैटरी पुरानी हो गई है, तो इसे बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या फास्ट चार्जिंग से खराब हो सकती है फोन की बैटरी ?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।