अरे Tention की बात नहीं है! AC से जोर-जोर से आवाज आए, तो ये 4 ट्रिक्स अपना कर देखें

गर्मियों में जब तक AC न चल रहा हो, तब तक चैन से बैठना मुश्किल हो जाता है। खासकर जून से सितंबर तक की तपती गर्मी में शरीर पसीने से भीग जाता है और AC ही एकमात्र राहत देता है। ऐसे में अगर एसी ठीक से काम न करे तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। स्प्लिट AC में अक्सर गर्मियों में छोटी-छोटी समस्याएं आ जाती हैं, जैसे कूलिंग कम होना, आवाज आना या पानी टपकना। चूंकि स्प्लिट AC ऊंचाई पर लगा होता है, इसलिए हम इन दिक्कतों को जल्दी पहचान नहीं पाते और तुरंत सर्विस वाले को बुला लेते हैं, जिससे अनावश्यक खर्च भी हो जाता है।
मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। पिछले दस दिनों से मेरे स्प्लिट AC से अजीब सी आवाज आ रही थी और उसकी कूलिंग भी कमजोर लग रही थी। मुझे लगा कि एसी कहीं खराब न हो जाए, वरना इस गर्मी में पंखे के सहारे रहना पड़ेगा। मैंने फौरन अपने एसी टेक्नीशियन से बात की। उन्होंने कहा कि पहले कुछ आसान टिप्स और हैक्स घर पर ही ट्राई करके देखूं, शायद इससे समस्या खुद ही हल हो जाए और सर्विस का खर्च भी बचे।
मैंने उनकी बताई हुई टिप्स को एक-एक कर आजमाया और सच मानिए, अब मेरा एसी बिल्कुल सही तरीके से चल रहा है। न तो कोई आवाज आ रही है और न ही कूलिंग में कोई दिक्कत है। अगर आपके AC में भी ऐसी कोई समस्या आ
क्यों आती हैं AC से आवाज ?
ऐसी से आवाज आने का सबसे बड़ा कारण है कि एयर सर्कुलेशन ठीक से नहीं हो रहा है। अगर कहीं भी हवा पास होने में ब्लॉकेज आ रही है, तो एसी से आवाज आएगी। ऐसा स्प्लिट और विंडो दोनों तरह के एसी में हो सकता है। वैसे हम आपको यहां पर स्प्लिट एसी की आवाज का ठीक करने का तरीका बताएंगे।
AC के एयर फिल्टर्स को साफ करें
यह तो बहुत ही बेसिक चीज है, मगर अक्सर हम लोग इस ट्रिक को अपनाना भूल जाते हैं। हमें हर 15 से 1 महीने में एसी में लगे एयर फिल्टर्स को साफ कर लेना चाहिए। यह बहुत ही आसान है। आपको केवल फिल्टर्स को बाहर निकालना है और नॉर्मल पानी से उन्हें साफ कर देना है। फिर आप उसे सुखाएं और दोबारा से एसी में फिट कर दें। इतना करने से भी आपके एसी से आ रही आवाज कम हो जाएगी या आएगी ही नहीं। क्योंकि फिल्टर्स में मॉइश्चर के कारण बहुत जल्दी धुल जम जाती है और इससे आपका एसी कूलिंग कम करता है और आवाज भी करता है।
इसे जरूर पढ़ें- AC की कूलिंग हो गई कम? इन आसान तरीकों से पहचानें गैस रिफिल की जरूरत है या नहीं
AC के ब्लोअर की गंदगी को साफ करें
एसी के ब्लोअर्स को भी आप घर पर साफ कर सकती हैं, मगर इसके लिए आपको पूरी सावधानी बरतनी होगी। सबसे पहले आपको एसी वेंड में लगी स्ट्रिप्स को रिमूव करना है औरि फर आप एक सूखे कपड़े को टूथब्रशन में फसाएं और आहिस्ता-आहिस्ता साफ करें। दरअसल, ब्लोअर में जब धूल की मोटी परत जम जाती हैं, तब भी एसी कम कूलिंग करता है और तेज आवाज भी करने लगता है। यदि आप सफाई का ध्यान रखेंगी तो ऐसी नौबत नहीं आएगी।
AC के वॉटर पाइप की अनक्लॉग करें
स्प्लिट एसी के वॉटर पाइप की सफाई पर भी ध्यान दें। कई बार इसमें भी गंदगी फस जाती है। इसके लिए पाइप को एसी से रिमूव करें और 10 मिनट के लिए बेकिंग सोडा के घोल में उसे डिप करके रख दें। जो भी गंदगी होगी वो बाहर नकल जाएगी। इसके बाद आप दोबारा पाइप को एसी में फिक्स कर सकती हैं। ऐसा करने से भी ऐसी से आवाज आना बंद हो जाती है। एक बार एसी में जहां पाइप लगा है, उसके छेद को भी चेक कर लें कहीं वहां न गंदगी फसी हो।
AC के रिमोट की सेटिंग बदलें
कई बार एसी के अंदर मॉइश्चर की वजह से एयर सर्कुलेशन बाधित होने लगता है। ऐसे में आपको एसी के रिमोट की मदद से कुछ सेटिंग्स चेंज करनी चाहिए। इसके लिए आप एसी कम से कम 2 से 3 घंटे तक ड्राई या फैन मोड पर चलाएं। एसा करने से एसी के अंदर का सारा मॉइश्चर हवा के साथ बाहर आ जाता है और एसी ठीक से कूलिंग करता है और उससे आवाज भी नहीं आती है।
तो जब मेरे एसी से आवाज आ रही थी तब मैनें ऊपर बताए गए सभी ट्रिक्स को आजमा कर देखा। सच मानिए, खुद से भी आप थोड़ी बहुत एसी की क्लीनिंग कर लेंगी तो एसी ठीक से कूलिंग करेगा और आवाज भी नहीं आएगी।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको पता है AC के मुकाबले कूलर कितनी खर्च करता है बिजली? स्विच ऑन करते ही मीटर पर पड़ता है इतना फर्क
उम्मीद है कि आपको लेख में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में हमारी मदद करें। लेख अच्छा लगा हो तो शेयर और लाइक जरूर करें। अपने सुझाव हमें कमेंट बॉक्स में लिख कर दें। साथ ही ऐसे और भी यूटिलिटी से जुड़े लेख पढ़ने के लिए हरजिंगदी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।