Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:30 AM IST

होटल के बाथरूम को खुशबूदार बनाती हैं ये चीज़ें, आप भी कर सकती हैं इस्तेमाल

होटल के बाथरूम से हमेशा खुशबू आती रहती है। इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे का कारण बताने वाले हैं।  
Updated:- 2022-12-27, 14:14 IST
image

हम सभी कभी ना कभी होटल में जाकर ठहरते हैं। होटल में मौजूद कुछ चीजें अलग होती हैं। फिर चाहे आप उसके कमरे में रखे सामान को देखें या बाथरूम से आ रही महक को। क्या आपने कभी गौर किया है कि होटल के बाथरूम से हमेशा खुशबू आती रहती है।

अगर आप अपने घर के बाथरूम को खुशबूदार बनाना चाहती हैं तो यह आर्टिकल पढ़ें। हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिनसे होटल महकती रहता है।

किया जाता है कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल

hotel bathroom smell

होटल के बाथरूम को खुशबूदार बनाने के लिए स्टाफ तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करता है। इसमें अलग-अलग बाथरूम क्लिनर, स्प्रे और परफ्यूम शामिल है। गेस्ट के जाने के बाद होटल का स्टाफ पूरे कमरे की सफाई करता है और इसी वक्त बाथरूम को भी अच्छे से साफ किया जाता है। सफाई करते वक्त और बाद में कई प्रोडक्ट्स की मदद ली जाती है जिस वजह से होटल का बाथरूम हमेशा महकता है।

इसे भी पढ़ेंः होटल के कमरों को खुशबूदार बनाती हैं ये चीज़ें, आप अपने घर में भी कर सकती हैं इस्तेमाल

होटल के बाथरूम में लगा होता है सेंट डिफ्यूजर

hotel bathroom smell good

हम आमतौर पर अपने बाथरूम में ओडोनिल जैसे प्रोडक्ट लगाते हैं। हालांकि होटल के बाथरूम में सेंट डिफ्यूजर लगाया जाता है। सेंट डिफ्यूजर एक तरह की मशीन होती है जिससे लगातार खुशबू निकलती रहती है। अगर आप भी अपने बाथरूम की बदबू से परेशान हैं तो सेंट डिफ्यूजर यूज कर सकते हैं।

वेंटिवेटिलेश का रखा जाता है ध्यान

होटल का निर्माण करते वक्त हर एक बात का ध्यान रखा जाता है। वेंटिवेटिलेश भी एक मुख्य बिंदु है। होटल के बाथरुम में हवा अंदर-बाहर होती रहती है जिस वजह से बदबू किसी भी हाल में बाथरूम में रुक नहीं पाती है।

जानें एक और दिलचस्प कारण

इन सभी बातों के साथ एक और कारण भी है जो होटल के बाथरूम में बदबू आने रोकता है। घर का बाथरूम लगातार इस्तेमाल होता है लेकिन होटल का बाथरूम नहीं। यह भी एक कारण है कि होटल के बाथरूम में घुसते ही खुशबू आती है। इसके साथ-साथ होटल का बाथरूम आकार में बड़ा भी होता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या आप जानते हैं कि टॉयलेट पॉट में पाउडर डालना आपके कितने काम आ सकता है? जानें बाथरूम हैक्स

तो ये थे कुछ कारण जिस वजह से होटल के बाथरूम से हमेशा खुशबू आती रहती है। अगर आप इसके अलावा क्लिनिंग से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।