पार्टनर से खुलकर बात करना क्यों है जरूरी? एक्सपर्ट से जानें मजबूत रिश्ते का फॉर्मूला

अक्सर देखा जाता है कि जब भी कपल्स काफी दिनों से एक साथ रहते हैं तो उनकी एक ही चिंता होती है कि अब हम ज्यादा समय न होने की वजह से एक-दूसरे से बात भी ही नहीं कर पाते हैं। चाहे घर से जुड़े मुद्दों की बात हो, बच्चों से जुड़े फैसलों की हो या बस रोजमर्रा की बातें शेयर करने की, ज्यादातर कपल ये शिकायत करते हैं कि समय की कमी और परिवार के साथ वर्कप्लेस की जिम्मेदारी होने के कारण अब उनके रोष्टे में बात-चीत काफी कम हो गई है। रिश्तों में मुश्किलों की जड़ बातचीत का न हो पाना ही होता है और कई बार ये दूरी इतनी बढ़ जाती है कि कपल अलग होने तक का फैसला कर लेते हैं। बातचीत का मतलब सिर्फ़ शब्द बोलना नहीं है बल्कि यह वह पुल है जो दो लोगों को भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ता है। मजबूत रिश्ते खुली और ईमानदार बातचीत से पनपते हैं, जबकि कमजोर रिश्ते गलतफहमियों और चुप्पी के बोझ तले टूट जाते हैं। इसलिए आपको यह समझना कि बातचीत कैसे लंबे समय तक चलने वाले रिश्तों की नींव होती है और किस तरह से आपसी बात से कपल्स को मुश्किल पलों से निपटने का मौका मिलता है। आइए Fortis Hospital की Clinical Psychologist Mimansa Singh Tanwar से जानें आपसी बातचीत क्यों है जरूरी।
रिश्तों में बातचीत की भूमिका
अच्छी बातचीत का मतलब सिर्फ शब्दों का बोलना नहीं होता है बल्कि इसका मतलब है अपनी बात साफ तरीके से कहना और ध्यान से सुनना। इसमें बोलकर कही गई बातें और बिना बोले कही गई बातें जैसे आपका लहज़ा, चेहरे के हाव-भाव और बॉडी लैंग्वेज भी शामिल होते हैं। इस तरह से बोलने के साथ सुनना भी उतना ही असरदार है जितना किसी एक का बोलना। जब आप सच में सामने वाली की बातें सुनते हैं, तो आपके पार्टनर को लगता है कि आप उसकी भावनाओं को अच्छी तरह से समझ रहे हैं और उसकी बातों को अहमियत दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- हर छोटी बात पर हो जाती है बहस? कपल्स के काम आ सकते हैं ये टिप्स, रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए जरूर करें फॉलो

ध्यान से सुनने का मतलब सिर्फ शब्दों को सुनना नहीं है
कई बार सही तरह से सुनने का मतलब है अपने पार्टनर पर पूरा ध्यान देना, ध्यान भटकाने वाली चीजों को दूर रखना और अपनी बात कहने की तैयारी करने के बजाय उनके नजरिये को समझने पर ध्यान देना भी जरूरी होता है। ध्यान से सुनने वाले लोग बातों को समझने के लिए सवाल पूछते हैं, जो सुना है उसे दोहराते हैं और पार्टनर की भावनाओं को समझते हैं, भले ही वे उनकी बात से सहमत न हों। ऐसे ही कई कपल्स समझने के लिए सुनने के बजाय सिर्फ जवाब देने के लिए बातों को सुनते हैं। हालांकि आपसी रिश्ता मजबूत करने के लिए बातों की सिर्फ सुनने के बजाय समझने की भी जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें- Love vs Compatibility: एक सफल शादी के लिए प्यार या कंपैटिबिलिटी क्या ज्यादा मायने रखता है? एक्सपर्ट से जानें
बिना दोष दिए अपनी जरूरतें बताना
पार्टनर से खुलकर बातें करने का एक सबसे अच्छा माध्यम यह है कि आप अपने पार्टनर को बिना दोष दिए ही अपनी जरूरतों को उसके सामने खुलकर रखें। अगर आपको पार्टनर की कोई चीज पसंद नहीं है तो आपको इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि आप उसे खुलकर इसके बारे में बताएं। अगर आप खुलकर इस बारे में बात नहीं करती हैं, तो समय के साथ रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।

सही समय और भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है
अच्छी नीयत से की गई बातचीत भी तब बिगड़ सकती है जब भावनाएं बहुत ज्यादा हो जाती हैं। आपको बातचीत करते समय सही जगह और समय का ध्यान रखने की जरूरत होती है। आपको हमेशा उस समय पर बात करनी चाहिए जब आपको लगे कि पार्टनर आपको समझ नहीं पा रहा है और कोई ग़लतफ़हमी हो जाए। ऐसे मौके पर आपको खुलकर बातचीत करनी चाहिए जिससे रिश्तों की दूरी कम हो सके।
झगड़े के डर से बंद न करें बातचीत
कुछ पार्टनर शांति बनाए रखने के लिए और झगड़े के डर से बातचीत करने से बचते हैं, लेकिन अक्सर इसका उल्टा असर होता है। जिन मुद्दों पर बात नहीं होती, वे गायब नहीं होते हैं बल्कि वो जमा होते रहते हैं और आखिर में आपके लिए ज्यादा नुकसानदायक तरीके से सामने आ सकते हैं। झगड़ों को सही तरीके से सुलझाना असल में रिश्तों को मज़बूत बनाता है। इसके लिए आपसी बातचीत जरूरी होती है।
सफल रिश्ते की बुनियाद ही पार्टनर के साथ खुलकर बात करना है। अगर आप आपसी दूरी को कम करना चाहती हैं तो आपके लिए आपसी संवाद बनाए रखना जरूरी है। है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।