Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:13 AM IST

वृंदावन के सभी वृक्ष टेढ़े क्यों हैं?

आप में से बहुत से लोग वृंदावन अवश्य गए होंगे। अगर आप भी कभी वृन्दावन गए हैं तो आपने इस बात पर गौर अवश्य किया होगा या कभी किसी के मुंह से सुना जरूर होगा कि वृन्दावन के पेड़ अन्य स्थानों के पेड़ों से कही ज्यादा अलग हैं। 
Updated:- 2024-03-29, 16:13 IST
image

Vrindavan Ke Trees Ka Rahasya: आप में से बहुत से लोग वृंदावन अवश्य गए होंगे। अगर आप भी कभी वृन्दावन गए हैं तो आपने इस बात पर गौर अवश्य किया होगा या कभी किसी के मुंह से सुना जरूर होगा कि वृन्दावन के पेड़ अन्य स्थानों के पेड़ों से कही ज्यादा अलग हैं। जहां एक ओर साधारण पेड़ सीधे या थोड़े बहुत झुके हुए होते हैं। वहीं, वृन्दावन के वृक्ष बिलकुल ही टेढ़े-मेढ़े हैं। जब हमें इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से पूछा तो उन्होंने हमें कई रोचक बातें बताईं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

वृंदावन के वृक्षों का क्या रहस्य है?

पौराणिक कथा के अनुसार, ऐसे कई दिव्य और तेजस्वी ऋषि थे जिन्होंने त्रेता युग में कठिन तपस्या की और श्री राम से उनका सानिध्य मांगा, उनका साथ एवं उनका प्रेम मांगा। 

why all trees in vrindavan are crooked in hindi

तब श्री राम ने उन सभी ऋषियों को यह वरदान दिया कि द्वापर युग में जब वह श्री कृष्ण के रूप में अवतरित होंगे तब उन सभी ऋषियों को श्री कृष्ण अवतार का पूर्ण साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: क्या विवाहित महिलाएं लगा सकती हैं चंदन का टीका?

इसके बाद जब द्वापर युग आया तब श्री कृष्ण के जन्म से पहले ही हर एक ऋषि ने ब्रज धाम यानी कि मुख्य रूप से वृन्दावन और गोकुल में गोपियों के रूप में जन्म ले लिया था। 

द्वापर युग में जिन गोपियों के श्री कृष्ण के साथ रास रचाने का वर्णन मिलता है वह गोपियां और कोई नहीं बल्कि वह सभी ऋषि थे जिन्होंने तप कर श्री कृष्ण का प्रेम इस जन्म में पाया।

यह भी पढ़ें: क्या तुलसी के पौधे को दान करना चाहिए?

ऐसा कहते हैं कि जब उन ऋषियों ने कलयुग में भी श्री कृष्ण का सानिध्य पाए जाने की इच्छा जताई और ब्रज में निवास मांगा, तब श्री कृष्ण ने गोपियों को निधिवन में पेड़ के रूप में वास दिया। 

why all trees in vrindavan are crooked hindi mein

यही कारण है कि वृन्दावन के निधिवन और यहां तक कि पूरे ब्रज में जितने भी टेढ़े-मेढ़े पेड़ हैं वह असल में गोपियां हैं जो अलग-अलग नृत्य मुद्राओं में खड़ी हैं और कृष्ण उनके साथ हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान ते हैं कि आखिर क्यों वृन्दावन में जितने भी वृक्ष हैं वह टेढ़े-मेढ़े हैं न कि अन्य पेड़ों की तरह सीधे।  अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

image credit: herzindagi, wikipedia 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।