herzindagi

प्रियंका चोपड़ा ने रैपअप पार्टी में किसको किया मिस?

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए रैपअप पार्टी की गई। पार्टी में वह अपनी पूरी टीम के साथ नजर आई। लेकिन प्रियंका पार्टी में एक्टर फरहान अख्तर को मिस कर रही थीं।

Pooja Sinha

Updated:- 2019-06-12, 19:45 IST

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्‍म 'द स्काई इज पिंक' के लिए हाल ही में रैपअप पार्टी की गई। इसके बाद प्रियंका ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट डाला जिसमें उन्‍होंने अपनी आने वाली फिल्‍म के कलाकारों बारे में कुछ अच्‍छी-अच्‍छी बातें लिखीं। उन्होंने कलाकारों का आभार व्यक्त किया हैं। पार्टी में प्रियंका व्हाइट ड्रेस और येलो बूट्स बेहद ही स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही थीं। इस पार्टी में उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनका मंगलसूत्र भी चर्चा का विषय रहा, क्‍योंकि प्रियंका चोपड़ा अपने मंगलसूत्र के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आईं। लेकिन प्रियंका के घुटने पर ब्‍लैक बैंडेज दिखाई दे रहा था। इससे लग रहा था कि प्रियंका को या तो चोट लगी है या फिर उन्हें घुटने में कोई प्रॉब्लम हुई है। प्रियंका के साथ पार्टी में जायरा वसीम को प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर और डायरेक्‍टर शोनाली बोस भी थीं। उनकी पूरी टीम पार्टी में मस्‍ती करते हुए दिखाई दिए। लेकिन इस पार्टी में फिल्‍म के एक्‍टर फरहान अख्‍तर दिखाई नहीं दिए। आपको बात दें कि इस मौके पर फिल्म एक्‍टर फरहान अख्तर के नहीं पहुंचने पर उन्होंने फरहान को मिस करने की बात भी कहीं।

More For You
    Most Searched
    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।