Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

आईसी 814 हाईजैक में मारे गए अकेले व्यक्ति थे रुपिन कत्याल, पत्नी को कांधार से लौटने के बाद भी नहीं थी पति की मौत की जानकारी

24 दिसंबर, 1999 को 5 आतंकवादियों ने 178 यात्रियों के साथ इंडियन एयरलाइंस के प्लेन आईसी-814 को हाइजैक कर लिया। इस हाइजैक में रुपिन कात्याल नाम के पैसेंजर की हत्या कर दी गई थी।
Updated:- 2024-09-04, 11:46 IST
image

वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह सुर्खियों में आ गई है। इस सीरीज को क्रिटिक्स और ऑडियन्स ने खूब सराहा है। हालांकि, कुछ कारणों से यह विवादों में भी है। इस सीरीज में इंडियन हिस्ट्री के सबसे लंबे समय तक चले प्लेन हाईजैक की कहानी को दिखाया गया है। सच्ची घटना पर आधारित इस वेब सीरीज ने एक बार फिर लोगों के जेहन में उस हाईजैक की यादों को ताजा कर दिया है और उससे जुड़ी बातें और किस्से भी सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। इस हाईजैक में आतंकवादियों ने सरकार ने अपने कुछ साथियों को छोड़ने की डिमांड रखी थी। यह हाईजैक सात दिन चला था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और एक व्यक्ति घायल हुआ था।24 दिसंबर, 1999 को 5 आतंकवादियों ने 178 यात्रियों के साथ इंडियन एयरलाइंस के प्लेन आईसी-814 को हाइजैक कर लिया। इस हाइजैक में रुपिन कात्याल नाम के पैसेंजर की हत्या कर दी गई थी।

कौन थे रुपिन कात्याल?

who is rupin katyal

 इंडियन एयरलाइंस के हवाई जहाज आईसी-814 को हाईजैक कर आतंकवादियों ने अपने तीन आंतकी साथियों की रिहाई की मांग की थी। भारत सरकार ने 178 यात्रियों की जान के बदले, तीनों आतंकियों को छोड़ने का फैसला लिया था। इस घटना में रूपिन कात्याल नामक यात्री की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा, सतनाम सिंह नाम के एक यात्री को घायल कर दिया गया था। फ्लाइट में 25 साल के रूपिन कात्याल अपनी पत्नी रचना के साथ हनीमून से लौट रहे थे। उस वक्त रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रूपिन के शरीर पर कई घाव थे, जिनकी वजह से उनकी मौत हुई। उनका गला काट दिया गया था।

रचना को कई दिनों तक नहीं थी पति की मौत की जानकारी

rachna katyal wife of rupin katyal

रचना ने उस वक्त बताया था कि उन्हें कुछ दिनों तक पति की मौत के बारे में नहीं बताया गया था। जब बाकी बंदी यात्रियों के साथ उन्हें छोड़ा गया, तो उनके ससुर उन्हें लेने आए थे और उन्हें बताया गया था कि रूपिन अस्पताल में है। उनके अंतिम संस्कार के बाद भी कुछ दिनों तक उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। वह उस वक्त बहुत भावुक और दुखी थीं, इसलिए परिवार ने उन्हें एकदम सच्चाई नहीं बताई थी। हालांकि, बाद में लगातार पूछते रहने के बाद, उनके ससुर ने उन्हें रूपिन की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि यह तु्म्हारा रूपिन है और अब हमारे पास बस यही है। इस हादसे के 2 साल बाद रचना ने ससुराल वालों ने उनकी शादी कर दी थी और उनके ससुर ने उनका कन्यादान किया था।

यह भी पढ़ें- ओटीटी पर जरूर देखें सस्पेंस से भरपूर साउथ की ये फिल्में, हिल जाएंगे दिमाग के तार

कंधार हाईजैक में किसने निभाया रूपिन कत्याल का किरदार?

 वेब सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' में रूपिन का किरदार, निखिल अंगरीश ने निभाया है। इस सीरीज में, विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़ें- The Buckingham Murders Trailer: रोंगटे खड़े कर देगी सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री, कत्ल की गु्त्थी सुलझाते नजर आईं करीना कपूर

 

क्या आपने नेटफ्लिक्स पर IC 814: The Kandahar Hijack देखी है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।