Imsha Rehman Viral Video: कौन हैं पाकिस्तान की वायरल गर्ल इमशा रहमान? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद छोड़ा सोशल मीडिया

Imsha Rehman Leaked MMS Video: पाकिस्तान की मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इमशा रहमान का नाम फिलहाल लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इमशा, पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर वह वीडियोज पोस्ट करती हैं और लोग इन वीडियोज को काफी पसंद भी करते हैं। लेकिन, अभी वह जिन कारणों से वायरल हो रही हैं, वह कुछ खास अच्छे नहीं हैं और इनकी वजह से उन्हें अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद करना पड़ा है। दरअसल, इमशा का एक प्राइवेट वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसी के चलते उन्हें काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ रही है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।
कौन हैं पाकिस्तान की वायरल गर्ल इमशा रहमान?
पाकिस्तान की फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इमशा रहमान, एक वीडियो लीक होने के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल है और दावा किया जा रहा है कि उस वीडियो में जो लड़की है, वह इमशा ही हैं। हालांकि, यह वीडियो सच है या फिर किसी ने डीपफेक वीडियो तैयार किया है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कई लोग इमशा पर यह इल्जाम भी लगा रहे हैं कि पॉपुलरिटी के लिए उन्होंने जान-बूझकर अपना वीडियो वायरल किया है। बता दें कि टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर इमशा के काफी फॉलोअर हैं और वह अक्सर ब्यूटी, फैशन और भी कई तरह के वीडियोज बनाती रहती हैं।
वीडियो लीक होने के बाद इमशा ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी
वीडियो वायरल होने के बाद, इमशा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा था और इसके बाद उन्होंने अपना इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट बंद कर दिया है और सोशल मीडिया से दूरी बना ली है। हालांकि, इस बारे में अभी उनका कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। बता दें कि इससे पहले मशहूर पाकिस्तानी टिकटॉक स्टार मिनाहिल मलिक का भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
यह भी पढ़ें- Tamil Actress Leaked MMS Video: जानें कौन हैं वो तमिल एक्ट्रेस? जिनका प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, अब उठाया कानूनी कदम
प्राइवेसी का सम्मान है जरूरी
आज के डिजिटल युग में चीजें बेशक बहुत आसान हो गई हैं। लेकिन, इसके कई नुकसान भी हैं। डीपफेक की मदद से कई तरह के वीडियोज तैयार किये जाने लगे हैं और इसकी वजह से कई बड़े-बड़े सेलेब्स को भी परेशानी हुई है। इस तरह का कोई भी वीडियो अगर वायरल होता है, तो जरूरी है कि इस मामले में समझदारी दिखाई जाए और ऐसे वीडियोज शेयर न किए जाएं।
यह भी पढ़ें- Minahil Malik Video Leak: कौन हैं मिनाहिल मलिक, जो प्राइवेट वीडियो लीक होने से सोशल मीडिया पर अब उठाया कानूनी कदम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।