Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:54 AM IST

Dipa Karmakar का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जानें कौन है एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला

रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली दीपा कर्माकर ने इतिहास रच दिया है। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  
Updated:- 2024-05-28, 11:22 IST
image

एक तरफ जहां पूरा देश आईपीएल फाइनल का उत्साह बना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ भारत की जिमनास्ट प्लेयर दीपा कर्माकर ने इतिहास रच दिया है। दीपा कर्माकर ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। भारत के इतिहास में यह पहली बार है, जब किसी महिला ने एशियाई सीनियर चैम्पियनशिप में जिमनास्ट में गोल्ड पदक अपने नाम किया है।

एशियन चैंपियनशिप टूर्नामेंट उज्बेकिस्तान में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट के फाइनल राउंड में दीपा कर्माकर ने स्वर्णिम प्रदर्शन करते हुए आठ प्रतिभागियों की सूची में पहला स्थान हासिल किया।

एशियन चैंपियनशिप टूर्नामेंट के जिमनास्ट खेल में पहले स्थान पर भारत की दीपा कर्माकर ने 13.566 अंक और उत्तर कोरिया के किम सोन हैंग 13.466 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं तीसरे स्थान पर जो क्योंग ब्योल ने 12.966 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

कौन है Dipa Karmakar?

 

 

दीपा कर्माकर त्रिपुरा अगरतला की रहने वाली हैं। इसके पहले 30 वर्षिय दीपा रियो 2016 के ओलंपिक खेलों में  देश का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला जिमनास्ट बनीं थीं। वह 6 साल की उम्र से ही जिमनास्टिक सीख रही हैं। जब वह 14 साल की हुई, तो उन्होंने जूनियर नेशनल का खिताब जीता था। तभी से उनके मन में अंतरराष्ट्रीय स्तर जिमनास्टिक खेलने और जीतने का प्रण बना लिया था।

इसके बाद साल 2010 में उन्हें दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में जिमनास्टिक दल का हिस्सा बनने का मौका मिला। वह कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के पहले जिमनास्टिक पदक पर कब्जा जमाने वाले आशीष कुमार को देखकर प्रेरित होती थी। 

 इसे भी पढ़ें- बिंदयारानी देवी ने रचा इतिहास, वेटलिफ्टिंग वर्ल्ड कप में Bronze Medal जीतने वाली बनीं पहली महिला

 

डोपिंग उल्लंघन की वजह से कर दिया था निलंबित

Dipa Karmakar

डोपिंग उल्लंघन का अर्थ होता है, किसी खिलाड़ी का ऐसे पदार्थों का सेवन करना, जो खेल में प्रतिबंधित किया गया हो। जैसे प्रदर्शन बढ़ाने वाली दवाएं  या कुछ भी। दीपा कर्माकर पर भी डोपिंग उल्लंघन का आरोप लगा था। इसकी वजह से उन्हें 21 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

10 जुलाई, 2023 तक वह खेल से निलंबित थीं। दीपा कर्माकर ने इस मामले में कहां था कि उन्होंने इसका सेवन अनजाने में कर लिया। उन्हें नहीं पता कि यह उनके शरीर में कैसे पाया गया। हालांकि यह लड़ाई उनके जीवन की सबसे बड़ी लड़ाई थी। 

इसे भी पढ़ें- गोल्ड जीतने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे नीरज चोपड़ा, जानें उनके बारे में सब कुछ 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-  Dipa Karmakar_X.COM

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।