Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:13 AM IST

Deepinder Goyal की दूसरी पत्नी Grecia Munoz कौन हैं? साथ में कर चुके हैं फूड डिलीवरी, मैक्सिकन मॉडल से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने कंपनी में ग्रुप CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से वो चर्चा में हैं। वो प्रोफेशनल लेवल पर तो काफी सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं है। उनकी दूसरी पत्नी ग्रेसिया संग उनकी लव स्टोरी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।  
Updated:- 2026-01-22, 23:13 IST
image

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी में ग्रुप सीईओ के पद से रिजाइन दे दिया है। ये फैसला काफी हैरान कर देना वाला था। उन्होंने इटरनल, जो कि जोमैटो की मूल कंपनी है, उसमें बड़े लीडरशिप बदलाव के तहत ये ऐलान किया है। जोमैटो और ब्लिंकिट को स्थापित करने में उनकी अहम भूमिका रही है। वो शार्क टैंक इंडिया में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं और कई नए बिजनेस में उन्होंने इंवेस्ट किया था। वो प्रोफेशनल लेवल पर तो काफी सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी कम दिलचस्प नहीं है। उनकी दूसरी पत्नी ग्रेसिया संग उनकी लव स्टोरी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। चलिए आपको बताते हैं कि उनकी दूसरी पत्नी ग्रेसिया मुनोज कौन हैं?

दीपिंदर गोयल की पत्नी ग्रेसिया मुनोज कौन हैं?

deepinder goyal second wife

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल की दूसरी पत्नी का नाम ग्रेसिया मुनोज है। वो एक मैक्सिकन मॉडल और टीवी होस्ट हैं। दीपिंदर और ग्रेसिया की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए दिल्ली में हुई थी। दोनों ने जनवरी 2024 में एक निजी समारोह में शादी की। शादी के बाद ग्रेसिया ने अपना नाम बदलकर जिया गोयल रख लिया। फिलहाल वो एक बिजनेस वुमेन हैं और लग्जरी कंज्यूमर प्रोडक्ट्स की फील्ड में अपने स्टार्टअप पर काम कर रही हैं। वो दीपिंदर के साथ जोमैटो डिलीवरी एजेंट बनकर भी नजर आई थीं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें इन दोनों ने डिलीवरी एजेंट्स की मुश्किलों के बार में जानने की कोशिश की थी और इसके लिए खुद डिलीवरी एजेंट बनकर फूड डिलीवरी भी की थी। ग्रेसिया, दीपिंदर के साथ कपिल शर्मा शो में भी नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम जिया गोयल रख लिया है। बता दें कि दीपिंदर की पहली शादी कंचन जोशी से हुई थी, जिससे उनका तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें- कौन हैं मेघा अग्रवाल, जिन्होंने मीशो की ग्रोथ में निभाई बड़ी भूमिका? अब भारी-भरकम सैलरी छोड़ने का लिया फैसला

दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ

deepinder goyal second wife
फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिंदर गोयल की नेटवर्थ 1.7 बिलियन डॉलर है। उनके पास जोमैटो के 36.95 करोड़ शेयर या 4.24% हिस्सेदारी है। उन्होंने कई कंपनियों में इंवेस्ट किया है। वो एक ऐसे युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई है।

 


यह भी पढ़ें- थाईलैंड में गूंजा 'BTech पानी पूरी वाली' का नाम, तापसी ने सात समंदर पार देश का बढ़ाया मान, पढ़ें पूरी कहानी


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Linkedin

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।