Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:37 PM IST

Ganesh Chaturthi 2023: यह है दुनिया की सबसे महंगी 'बप्पा' की मूर्ति, आप भी जानें इसकी कीमत

गणेश चतुर्थी पर कई लोग अपने घर में गणेश जी की पूजा करते हैं। मार्केट में एक से बढ़कर एक मूर्तियां होती हैं और उनकी कीमत भी बहुत अधिक होती है।   
Updated:- 2023-09-15, 10:42 IST
image

गणेश चतुर्थी आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। गणेश उत्सव में एक से बढ़कर एक प्रतिमाओं की बात होती है जो काफी महंगी होती हैं। कई लोगों को महंगी गणेश जी की मूर्ति खरीदना पसंद भी है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि सबसे महंगी मूर्ति कौन सी है। 

कौन सी गणेश जी की मूर्ति है बहुत महंगी? 

which is the most expensive ganesha idol

इस साल 19 सितंबर 2023 को यह पर्व हर बार की तरह बड़े ही धूम-धूम से हमारे देश में मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी की तैयारियां भारत के हर शहर में जोर-शोर से चल रही हैं। रांका ज्वैलर्स के द्वारा 2013 में 3.336 किलोग्राम वजन की सोने से बनी गणेश मूर्ति, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। ज्वैलर्स ने 400 ग्राम सोने का उपयोग करके अपनी तरह की एक 4.5-5 फुट ऊंची गणपति की मूर्ति का निर्माण किया था। 16.45 लाख रुपये की यह मूर्ति रांका ज्वैलर्स के चिंचवड़ आउटलेट में रखी गई थी। यह मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा जैसी डिजाइन की गई थी। 

 इसे जरूर पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी के दिन गणपति बप्पा की मुर्ति इस दिशा में रखें, सभी विध्न हो सकते हैं दूर

यह गणेश जी की मूर्ति भी है बहुत महंगी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे महंगी मूर्ति गुजरात के सूरत के एक व्यापारी राजेश भाई पांडव के पास है और राजेश भाई पांडव सूरत के कातरगाम में रहते हैं और उनकी एक पॉलिशिंग यूनिट है जिसके साथ ही राजेश भाई पांडव और भी कई तरह के व्यापार करते हैं। 

सूरत के पांडव परिवार के घर में विराजमान डायमंड के गणेश की कीमत करोड़ों में है और इसकी ऊंचाई महज 2.44 सेंटीमीटर ही है। इसे एक अनकट हीरे से बनाया गया है और इस कारण से इसकी कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये है। यह देश की सबसे महंगे गणेश मूर्ति है। राजेश भाई के लिए यह डायमंड गणेश बेहद अनमोल हैं और देखने में आपको यह मूर्ति एक आम सफेद क्रिस्टल की मूर्ति जैसी लगेगी, लेकिन असलियत में यह एक हीरा है जो भगवान गणेश की मूर्ति की तरह दिखाई देता है। 

 इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: क्या घर में दाईं तरफ सूंड़ वाले गणेश जी की मूर्ति रखना होता है शुभ

आपको इस गणेश मूर्ति के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

 

 

Image Credit- freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।