घर की इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा, मां लक्ष्मी की बरसेगी भरपूर कृपा

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को नकारात्मक ऊर्जा सोखने वाला बताया गया है।
वहीं, कुछ पेड़-पौधों को वास्तु में शुभ और लाभकारी बताया गया है। इन्हीं में से एक है गुड़हल का पौधा जिसे घर में लगाने से कई लाभ मिलते हैं।
गुड़हल का पौधा मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे को घर में शुक्रवार के दिन लगाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
हालांकि इस पौधे का शुभ प्रभाव तभी देखने को मिलता है जब इसकी दिशा वास्तु के अनुसार हो नहीं तो असर उल्टा दिखाई देने लग जाता है।
ऐसे में आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जाकारी के आधार पर कि किस दिशा में लगाना चाहिए गुड़हल का पौधा।
घर की किस दिशा में लगाना चाहिए गुड़हल का पौधा? (In Which Direction Should Hibiscus be Planted?)
- गुड़हल का फूल लाल रंग का होता है। लाल रंग ज्योतिष दृष्टि से सूर्य ग्रह (सूर्य ग्रह को मजबूत करने के उपाय) का माना गया है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Job: नौकरी में बार-बार आ रही हैं दिक्कतें तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स
- वहीं, वास्तु में सूर्य ग्रह की दिशा पूर्व बताई गई है क्योंकि सूर्योदय पूर्व दिशा से होता है।
- ऐसे में घर की पूर्व दिशा में गुड़हल का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में शुभता आती है।
घर में क्या है गुड़हल का पौधा लगाने के लाभ? (What are the Benefits of Planting Hibiscus at Home?)
- घर में गुड़हल का पौधा लगाने से सूर्य की स्थिति कुंडली में मजबूत बनती है। सूर्य शुभ होते हैं।
- वहीं, गुड़हल का पौधा घर की पूर्व दिशा में लगाने से मंगल दोष का भी निवारण हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Dakshin Mukhi Hanuman Ji: घर में क्यों रखने चाहिए दक्षिण मुखी हनुमान जी?
- गुड़हल का पौधा धन को आकर्षित करता है। ऐसे में इसे घर में लगाने से धन लाभ (धन लाभ के उपाय) होता है।
- घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनती है, तंगी दूर होती है और कर्ज से भी मुक्ति मिल जाती है।
- घर में गुड़हल का फूल लगाने से नकारात्मकता दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा होती है।
गुड़हल के पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी गुड़हल का पौधा घर में लगाना चाहते हैं तो वास्तु के अनुसार सही दिशा में ही इसे लगाएं तभी आपको उचित फल और सकारात्मकत प्रभाव मिलेगा। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।