बॉलीवुड सेलेब्स की तरह अब टीवी सेलेब्स भी सुर्खियों में बने रहते हैं। कई अपने पर्सनल लाइफ को लेकर तो कई प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। ऐसे में कुछ सेलेब्स ऐसे भी है जो सरेआम अपने करीबियों से थप्पड़ खा चुके हैं। आज के इस आर्टिकल में ऐसे सेलेब्स के बारें में आपको विस्तार से बताने वाले हैं।
गौहर खान
गौहर खान एक भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है। एक्ट्रेस ने कई सीरियल में भी काम किया है। गौहर खान को जब सार्वजनिक स्थान पर थप्पड़ पड़ा तो काफी हैरान करने वाला था। यह घटना सभी के सामने एक इवेंट के दौरान हुई थी। अभिनेत्री ने शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी। ऐसे में एक व्यक्ति ने गौहर को थप्पड़ मार दिया था। उस शख्स को रोकने में वहां खड़े सुरक्षाकर्मी भी विफल रहे थे।
अभिषेक अवस्थी
अभिषेक अवस्थी को राखी सावंत के कारण काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। यह घटना साल 2011 की है। वेलेंटाइन डे के अवसर पर राखी सावंत ने मीडिया की चकाचौंध में अभिषेक को जोरदार थप्पड़ जड़ा था। अभिषेक अवस्थी यह साबित करना चाहते थे कि उनके और राखी के बीच सब कुछ ठीक हैं। राखी को मूड काफी ज्यादा खराब था उन्होंने बिना कुछ सोचे मीडिया के सामने अभिषेक अवस्थी को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया था।
इसे ज़रूर पढ़ें-गौहर खान के इन इंडियन वियर लुक्स से आप भी लें इंस्पिरेशन
करण सिंह ग्रोवर
करण सिंह ग्रोवर का नाम कई एक्ट्रेस संग जुड़ चुका है। अब अभिनेता बिपाशा बसु संग शादी कर अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं। बिपाशा से पहले अभिनेता ने जेनिफर विंगेट से शादी की थी। हालांकि दोनों की यह शादी ज्यादा लंबे समय तक चल नहीं पाई। जेनिफर को एक दौरान ऐसा लगा था कि करण उन्हें धोखा दे रहे हैं इसके बाद क्या था जेनिफर अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाई और सीरियल ‘दिल मिल गए’ के सेट करण को सबके सामने जोरदार थप्पड़ जड़ा था। यह घटना बेहद हैरान करने वाला था।
इसे ज़रूर पढ़ें-बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर आई नन्ही परी
अगर आपका भी कोई सवाल है, तो उसे आप कमेंट बॉक्स में पूछें। हम अपनी स्टोरीज के जरिए आप तक जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों